back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बहला-फुसलाकर परिचित युव​क ने किया तेरह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

जयपुर, 25 फरवरी (हि.स.)। प्रतापनगर थाना इलाके में तेरह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार दुष्कर्मी की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी श्रीमोहन मीणा ने गुरुवार को बताया कि थाना इलाके की रहने वाली तेरह वर्षीय बालिका को परिचित आरोपित युवक चरण सिंह बुधवार को बहला-फुसलाकर अपने साथ कमरे में ले गया। वहां अपने साथी के साथ मिलकर उसे बेहोश किया। जिसके बाद बालिका के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। दरिंदगी की शिकार बालिका को पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित चरण सिंह की तलाश शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵