back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘INDIA’: विपक्ष की बैठक में हुआ फैसला, बनेगी 11 सदस्यीय कमेटी; जानें क्या होगा इसका काम?

Indian National developmental Inclusive Alliance: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गठबंधन का एक्शन प्लान तैयार होगा। उन्होंने कहा हम 11 सदस्यों की एक कमेटी बनाएंगे, जो समन्वय का काम करेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। बहुत दिनों तक चली लंबी कवायद के बाद अब विपक्षी एकता ने शक्ल लेना शुरू कर दिया है। बेंगलुरु में कांग्रेस समेत 26 पार्टियों की मीटिंग के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि उन्होंने गठबंधन का नाम रख लिया है। अब इस विपक्षी मोर्चे को भारतीय राष्ट्रीय विकास समन्वय गठबंधन (INDIA) नाम से जाना जाएगा। 

क्या है आगे का प्लान?

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि गठबंधन का एक्शन प्लान तैयार होगा। उन्होंने कहा हम 11 सदस्यों की एक कमेटी बनाएंगे, जो समन्वय का काम करेगी। इस कमेटी में एक चेयरमैन, एक संयोजक और 9 सदस्य शामिल होंगे। बता दें कि कांग्रेस गठबंधन की अगुवाई वाले गठबंधन को इससे पहले संयुक्त प्रगतिशील मोर्चा (UPA) के नाम से जाना जाता था। बता दें कि इस गठबंधन ने डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 10 साल शासन किया है।

कमेटी का क्या होगा काम?

खरगे के अनुसार समन्वय समिति ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी। आपस में सीट बंटवारे में भी इस कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बता दें कि सारे विवाद सुलझाने का जिम्मा भी कमेटी के ही ऊपर होगा। बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे ने पहले ही कह दिया कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद की लालसा नहीं है।

NDA vs ‘INDIA’: बेंगलुरू में हुई विपक्षी बैठक की बड़ी बातें, जानिए किस नेता ने क्या कहा?

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...