back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्वाड की बैठक से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से मुलाकात

इससे पहले रविवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से हुई थी मुलाकात

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को क्वाड की बैठक से पहले ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर बात हुई। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने और वोंग ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने को लेकर बातचीत की।

दोनों के बीच शिक्षा, व्यापार और सुरक्षा के क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने को लेकर हुई बात

एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा कि ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर और विदेश मंत्री वोंग के साथ मुलाकात के साथ सुबह की बेहतरीन शुरुआत हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा,व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही भारत-प्रशांत क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने को लेकर भी बातचीत हुई।

रविवार को अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन से हुई थी बात

इससे पहले रविवार को विदेश मंत्री ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ बैठक हुई थी। दोनों के बीच मुक्त और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा दने को लेकर चर्चा हुई थी। अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आने वाले अवसरों और दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने को लेकर बात हुई।

इन देशों के बीच डिप्लोमैटिक पार्टनरशिप है क्वाड

ब्लिंकन ने अमेरिका के चार्टर के अनुरूप यूक्रेन के लिए न्यायसंगत और स्थायी शांति को साकार करने के महत्व पर बल दिया।विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि उन्होंने और ब्लिंकन ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं। उल्लेखनीय है कि क्वाड ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के बीच एक डिप्लोमैटिक पार्टनरशिप है। ये एक खुला, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते… डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵