back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आनेवाले बीस- तीस वर्ष में भारत विश्वगुरु होगा : डॉ. मोहन भागवत

डॉ. भागवत ने कहा कि सत्य हमारे व्यवहार से झलकना चाहिए और अशोकराव जी ने अपने व्यवहार में सत्य को उतारा है।भारत का बड़ा होना विश्व की आवश्यकता है और उसके लिए अशोकजी प्रेरणादायी जीवन का अनुकरण करना होगा।

मुंबई,एजेंसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि आगामी 20 से 30 वर्षों में भारत विश्वगुरु बनने जा रहा है और इसके लिए हमें आज से ही सक्रियता दिखाते हुए कार्य करना होगा। मुंबई में प्रभादेवी में स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में रविवार देर शाम को प्रसिद्ध उद्योगपति और विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष अशोक चौगुले के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम विवेक व्यासपीठ ने आयोजित किया था। इस अवसर पर अशोक राव का अभिष्टचिंतन करते हुए मोहन भागवत ने विहिप के उपाध्यक्ष अशोक चौगुले को समर्पित नेता बताया।

पिछले 40 वर्षों में हिंदुओं के पुनरुत्थान में अशोकजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है

डॉ. भागवत ने कहा कि सत्य हमारे व्यवहार से झलकना चाहिए और अशोकराव जी ने अपने व्यवहार में सत्य को उतारा है। उन्होंने कहा कि भारत का बड़ा होना विश्व की आवश्यकता है और उसके लिए अशोकजी प्रेरणादायी जीवन का अनुकरण करना होगा। अशोकराव चौगुले अमृत महोत्सव समिति के अध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरीजी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 40 वर्षों में हिंदुओं के पुनरुत्थान में अशोकजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और यह जो दिखाई दे रहा है वह हिमनग का छोटा सा शिखर है जब कि उनका खूब सारा कार्य शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

हिंदुत्व के लिए किए गए कार्यों की सराहना की

इस अवसर पर दो अंग्रेजी पुस्तकों का प्रकाशन किया गया। उनका संपादन करनेवाले अरविंद सिंह और इस कार्यक्रम के आर्ट डायरेक्टर गोपी कुकड़े का सरसंघचालक के हाथों सम्मान किया गया। अशोकराव चौगुले ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने द्वारा किए गए संघकार्य का स्मरण किया और संघ, विश्व हिंदू परिषद तथा राम जन्मभूमि आंदोलन के अनुभव साझा किया। पद्मश्री ब्रम्हेशानंद आचार्य स्वामी ने उन्हें हजारों का पालनकर्ता बताते हुए गोमंतक में उनके हिंदुत्व के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के आरंभ में सरसंघचालक ने अशोकराव चौगुले और सुधा चौगुले को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद पवार ने किया। इस अवसर पर मंगलप्रभात लोढ़ा, दिलीप करंबेळकर, मिलिंद परांडे, श्रीपाद नाईक उपस्थित थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵