back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttar Pradesh के सीएम आवास के बाहर बम की सूचना पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री आवास के बाहर बम होने की सूचना दिल्ली पुलिस कंट्रोल से मिली तो लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में हड़कम्प मच गया। जांच के बाद यह पूरा मामला अफवाह निकला और पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

लखनऊ, एजेंसी । मुख्यमंत्री आवास के बाहर बम होने की सूचना दिल्ली पुलिस कंट्रोल से मिली तो लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में हड़कम्प मच गया। जांच के बाद यह पूरा मामला अफवाह निकला और पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ा दिया जाएगा

पुलिस की प्रारांभिक जांच में यह सामने आया है कि दिल्ली पुलिस के कंट्रोम रूम में किसी ने यह सूचना दी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ा दिया जाएगा। वहां पर बम रखा गया है। दिल्ली पुलिस के पास दो बार कॉल आयी है। पहली कॉल 2:40 बजे, दूसरी कॉल 3:10 बजे आई। इसके बाद लखनऊ पुलिस मुख्यालय और कमिश्नरेट में हड़कम्प मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता टीम जांच के लिए पहुंच गई।

डीसीपी सेंट्रल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास पर चेकिंग चल रही है

यूपी एटीएस, एसटीएफ के अलावा जांच एजेंसी भी सतर्क हो गई। डीसीपी सेंट्रल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास पर चेकिंग चल रही है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बम की खबर अफवाह निकली है। ऐहतियातन तौर पर फोर्स को तैनात कर दिया गया है। पुलिस को सूचना देने वाले को ट्रैस किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵