back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : स्वयं की इंडस्ट्रीज स्थापित कर भावेश बने सफल व्यवसायी

रायपुर, 25 फरवरी (हि.स.)। आत्मनिर्भरता हासिल करने व बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे कई रोजगारन्मुखी कार्यक्रम का ही सार्थक परिणाम है कि आज युवा अपने सपनों को पूरा कर पा रहे हैं। कांकेर जिले के चारामा तहसील के ग्राम हाराडुला निवासी भावेश बघेल जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत ऋण प्राप्त कर आज एक सफल व्यवसायी बन चुके हैं और साथ ही 10 बेरोजगार युवकों को अपनी दुकान में रोजगार दे रहें हैं। कक्षा 10वीं तक पढ़े भावेश आत्मनिर्भर बनने के लिए स्व-रोजगार की तलाश में थे। शाखा प्रबंधक द्वारा ने उसे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की जानकारी दी। भावेश ने देर न करते हुए ऋण लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा-चारामा के माध्यम से आठ लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। ऋण प्राप्त कर वह गुरूकृपा ट्रेडर्स फेंसिंग जाली इण्डस्ट्रीज के नाम से उद्योग स्थापित किया। उसके पश्चात् ग्राम-हाराडुला एवं आसपास के गांव की आवश्यकता अनुसार उसने जाली-तार से संबंधित उद्योग खोलने का निर्णय लिया। स्वयं के उद्योग में भावेश जाली-तार मशीन स्थापित कर विभिन्न प्रकार के फेंसिंग जाली, तार इत्यादि का निर्माण कर आस-पास के गांव के साथ-साथ जिले में भी मार्केटिंग का कार्य कर रहा है। इससे उन्हें प्रतिमाह अच्छी आमदनी हो जाती हैं। साथ ही अपने दुकान में 10 बेरोजगारों को रोजगार प्रदान कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में पान मसाला कारोबारी की बहू ने रिश्तों के टूटने के दर्द में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में पान मसाला कारोबारी समूह (कमला पसंद और राजश्री) के मालिक कमल किशोर...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵