back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री योगी ने अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में ऑर्गन ट्रांसप्लाण्ट कार्यक्रम का किया अनावरण

-कहा, प्रदेश का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर किया जा रहा मजबूत, स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बहुत हुई बेहतर लखनऊ, 25 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार जनस्वास्थ्य के प्रति अत्यन्त सजग है। जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में दो एम्स और 30 नये मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जा रहा है। आज प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बहुत बेहतर हुई हैं। मैनपावर ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश में वर्चुअल परामर्श सेवाओं की शुरुआत की जा चुकी है। प्रदेशवासियों को आज टेलीमेडिसिन और टेलीकंसलटेशन की सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को यहां अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में ऑर्गन ट्रांसप्लाण्ट कार्यक्रम का अनावरण करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार प्रदेशवासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। गरीबों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आयुष्मान भारत योजना लागू की गयी है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस समय इस महामारी की शुरुआत हुई तब से राज्य सरकार ने इस चुनौती का सामना करने के लिए निरन्तर कार्य किया और सभी आवश्यक निर्णय त्वरित गति से लिए। प्रदेशवासियों को कोरोना का इलाज मुहैया कराने के दृष्टिगत एल-1, एल-2, एल-3 श्रेणी के डेढ़ लाख बेड स्थापित किये गये। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आईसीयू बेड्स और वेण्टीलेटर्स उपलब्ध कराये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में हेल्थ टूरिज्म की काफी सम्भावनाएं मौजूद हैं। अपोलो हॉस्पिटल की एक बड़ी श्रृंखला पूरे देश में स्थापित है, जिससे मरीजों को उपचार की उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध होती हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंग प्रत्यारोपण की जो इकाई अपोलो हॉस्पिटल द्वारा स्थापित की गयी है, उससे लखनऊ सहित प्रदेश के लोगों को अब यह सुविधा प्रदेश में ही उपलब्ध हो गयी है। उन्होंने इसके लिए अपोलो हॉस्पिटल प्रबन्धन को बधाई दी। हॉस्पिटल प्रबन्धन द्वारा इस अवसर पर मुख्यमंत्री की भेंट अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में लिवर ट्रांसप्लाण्ट के पहले मरीज से करायी गयी। मुख्यमंत्री ने मरीज से उसकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने इस उपलब्धि पर हॉस्पिटल को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। इससे अब राज्य के लोगों को लिवर ट्रांसप्लाण्ट जैसी जटिल सर्जरी का लाभ अपने प्रदेश में ही मिल सकेगा। प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों की सहायता से प्रदेशवासियों को बेहतर व उन्नत चिकित्सा सेवा देने की दिशा निरन्तर अग्रसर है। भविष्य में यह ट्रांसप्लाण्ट प्रोग्राम पूरे भारत में सर्वाेपरि होगा। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵