back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel-Hamas: गाजा पर रातभर गरजीं मिसाइलें, हमास के 100 ठिकाने नष्ट, हिज़्बुल्लाह के बाद हूथी भी कूदा जंग में

Tel Aviv: फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए भीषण आक्रमण के बाद गाजा पट्टी में घमासान मचा हुआ है। इजराइली सुरक्षा बलों ने गुरुवार सारी रात हमास के ठिकानों पर मिसाइलें दागीं।

तेल अवीव/वाशिंगटन, हि.स.। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की 7 तारीख को किए गए भीषण आक्रमण के बाद गाजा पट्टी में घमासान मचा हुआ है। इजराइली सुरक्षा बलों ने गुरुवार सारी रात हमास के ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। हमास के 100 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाकर उसके हथियारबंद आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। इस बीच हमास के हमले में मारे गए 8 थाई नागरिकों के शव बैंकॉक पहुंच गए हैं। इस युद्ध में हमास के समर्थन में हिज़्बुल्लाह के बाद अब यमन का हूथी भी कूद गया है।

बड़ी संख्या में हमास के आतंकवादी मारे गए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि सेना ने रातभर हमास और हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में लेबनान में मौजूद हिज़्बुल्लाह का एक आतंकवादी मारा गया। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने गाजा में पूरी रात 100 से अधिक हमास के ठिकानों पर हमला किया। हमले में बड़ी संख्या में हमास के आतंकवादी मारे गए। उधर, गाजा पर मचे घमासान के बीच इराक में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर दो नए ड्रोन हमले किए जाने का दावा किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

“गाजा में सिर्फ हमले रोके गए, अभी पूर्ण विराम नहीं” हमास के साथ युद्धविराम को लेकर इजरायल का बयान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इजरायल सरकार ने बीते रविवार को स्पष्ट किया कि फिलहाल गाजा में हमलों पर अस्थायी विराम दिया गया...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...