back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel Hamas War: हमास ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, UN तक गूंजीं चीख-पुकार की आवाज़

Chicago: फिलिस्तीन के दुर्दांत आतंकवादी संगठन हमास की 7 अक्टूबर को इजराइल पर किए गए हमले के दौरान चौंकाने वाली बर्बरता सामने आई है। इसकी गूंज संयुक्त राष्ट्र में सुनाई पड़ी।

शिकागो, हि.स.। फिलिस्तीन के दुर्दांत आतंकवादी संगठन हमास की 7 अक्टूबर को इजराइल पर किए गए हमले के दौरान चौंकाने वाली बर्बरता सामने आई है। इसकी गूंज संयुक्त राष्ट्र में सुनाई पड़ी। अमेरिका के प्रमुख अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार हमास के यौन उत्पीड़न के शिकार जीवित बचे लोगों की पीड़ा से मानवाधिकार कार्यकर्ता नाराज हैं। इसकी वजह यह है कि हमास ने कथित तौर पर इजराइल से संघर्ष के दौरान बंधक बनाई गई इजराइली महिलाओं का युद्ध के हथियार के रूप में ‘बलात्कार’ के रूप में इस्तेमाल किया।

7 अक्टूबर को हुई यौन हमलों की संख्या पर ‘चुप्पी’ खतरनाक

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार संयुक्त राष्ट्र और शिकागो में अधिवक्ताओं ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में प्रमुख महिला अधिकार संगठनों की 7 अक्टूबर को हुई यौन हमलों की संख्या पर ‘चुप्पी’ खतरनाक है। शिकागो में यौन उत्पीड़न से बचे लोगों की पैरोकार वकील जूली स्मोलेन्स्की कहती हैं- ‘मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि दुनिया बचे लोगों से मुंह मोड़ लेगी, जब अपराधियों ने अपनी हिंसा को ‘इतनी खुशी से’ रिकॉर्ड किया और इसे दुनिया के साथ साझा किया।’

कई पीड़ितों का यौन उत्पीड़न किया गया

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने इजराइली पत्रकार ताल हेनरिक की पीड़ा सामने रखी है। हेनरिक का कहना है कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइली लोगों के घरों को आग लगाने से पहले, सैकड़ों इजरायली महिलाओं की 2 बार हत्या की। पहले उनके साथ बलात्कार किया। इसके बाद हमास के आतंकवादियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया।

उल्लेखनीय है कि इजराइल डिफेंस फोर्सेज शुरू से कह रहा है कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान मारे गए 1,200 लोगों में से 300 से अधिक इजरायली महिलाएं हैं। वह आरोप भी लगाता रहा है कि उनमें से कई पीड़ितों का यौन उत्पीड़न किया गया।

हमास ने इस संबंध में बात करने से किया इंकार

अखबार के अनुसार हमास के आधिकारिक सूत्रों ने इस संबंध में बात करने से इंकार कर दिया। मगर गाजा पट्टी के युद्ध अपराध में दोनों पक्षों की भूमिका की जांच के लिए 29 नवंबर को गठित संयुक्त राष्ट्र जांच आयोग ने घोषणा की है कि वह इजराइली महिलाओं के साथ की गई यौन हिंसा के साक्ष्य जुटाने के लिए सार्वजनिक अपील करेगा। वह इसे अपनी जांच का प्रमुख बनाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई पवई कांड : बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की इलाज के दौरान मौत, पुलिस मुठभेड़ में हुआ था घायल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पवई इलाके में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्या की...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...