back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनुशासित कार्यकर्ता अपने व्यवहार से दें संघ परिचयः टोंक

– महाकुंभ में तैनात कार्यकर्ताओं को दिलाया सेवा संकल्प हरिद्वार, 08 अप्रैल (हि.स.)। मां गंगा की सेवा करने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। महाकुम्भ में रहकर जन सेवा करने का जो मौका स्वयंसेवकों को मिला है, वह सौभाग्य से मिला है। इस सेवा का फल कुम्भ स्नान से भी अधिक फलदाई है। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संचालक सूर्य प्रकाश टोंक ने कुम्भ मेला यातायात व्यवस्था में जाने वाले स्वयंसेवकों के सेवा संकल्प कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि संघ का स्वभाव ही सेवा है। अब तक हजारों मौकों पर संघ के स्वंयसेवक प्रतिकूल परिस्थितियों में समाज सेवा के लिए सड़कों पर उतरे हैं। लेकिन यह पहला ऐसा मौका है, जब अनुकूल परिस्थियों में सेवा के लिए स्वंयसेवक मोर्चे पर तैनात हो रहा है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ में पूरे देश से जो समाज यहां आने वाला है, यह वही समाज है, जिसे संगठित करने के लिए संघ वर्षों से प्रयासरत है। हमारे द्वारा किया गया काम जो श्रद्धालु देखेगा व महसूस करेगा, उसे पूरे जीवन भर याद रखेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल अपनी ही नहीं संगठन की भी प्रतिष्ठा का सवाल है। प्रत्येक कार्यकर्ता पर संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक ने जो गणवेश पहना है, उसकी अपनी एक मर्यादा है, जिसका पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आरएसएस के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा कि पूरे प्रदेश के गांव और शहर से आये कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए यहां आये हैं। प्रत्येक स्वयंसेवक अपनी स्वेच्छा से कुंभ सेवा के लिए तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन की पाठ पढ़ाते हुए कहा कि हमारे किसी भी व्यवहार से किसी को नुकसान न हो। इसके लिए हम सभी को शांति, संयम, अनुशासन से कार्य करना है, व अपने अधिकारी की प्रत्येक आज्ञा का पालन करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाल्मीकि आश्रम के पीठाधीश्वर महंत मानदास महाराज ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नही होता। संघ के स्वयंसेवक बिना भेदभाव के समाज सेवा के लिए संकल्पित रहते हैं। देश, धर्म, समाज की सेवा करने से ही परम मोक्ष की प्राप्ति होती है। इससे पूर्व क्षेत्र संघसंचालक ने सभी कार्यकर्ताओं को मां गंगा को साक्षी मान कर संकल्प दिलाया कि वह कुंभ ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्ठा से समाज की सेवा करेंगे। इस मौके पर महंत मानदास महाराज का शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर प्रचार प्रमुख अमित शर्मा ने किया। इस मौके पर सक्षम के संयुक्त सचिव डा. संतोष क्रलेती, आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पद्म सिंह, सक्षम के पश्चिम क्षेत्र संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, प्रांत शरीरिक प्रमुख सुनील तिवारी, नैनीताल विभाग प्रचारक नरेन्द्र, पौडी विभाग प्रचारक चन्द्रशेखर, कुंभ शिविर प्रमुख प्रभात मदन, जिला संघ संचालक कुंवर रोहिताश, नगर संघ संचालक डा.यतीन्द्र नाग्यान,जिला प्रचारक अमित कुमार, जिला कार्यवाह अकिंत,जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल गुप्ता, संजय कुमार, संपर्क प्रमुख अमित शर्मा, अभिषेक जमदग्नि, अमित त्यागी, प्रवीण शर्मा, रितिक सहित करीब 1200 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵