back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आरएसएस पर सुनील आंबेकर की पुस्तक का लोकार्पण शुक्रवार को

लखनऊ, 25 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर द्वारा लिखी पुस्तक ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-स्वर्णिम भारत के दिशा सूत्र’ का लोकार्पण शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। प्रभात प्रकाशन के अनुसार उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले अपराह्न 5.30 बजे पुस्तक का लोकार्पण करेंगे। गौरतलब है कि सुनील आंबेकर पूर्व में ‘द आरएसएस-रोडमैप्स फॉर द 21 सेंचुरी’ नामक पुस्तक अंग्रेजी में लिखी थी, जिसका वर्ष 2019 में संघ प्रमुख मोहन राव भागवत ने लोकार्पण किया था। शुक्रवार को जिस पुस्तक का लोकार्पण होना है, वह अंग्रेजी पुस्तक का ही हिन्दी रुपान्तरण है। 272 पृष्ठों वाली इस पुस्तक के माध्यम से सुनील आंबेकर ने संघ और संघ की आंतरिक कार्यप्रणाली को दस अध्यायो में सम्पूर्ण विश्व के सामने रखा है। हिन्दुस्थान समाचार/ पीएन द्विवेदी/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

Ozempic इंडिया में लॉन्च, ब्लड शुगर कंट्रोल से लेकर वजन घटाने तक एक ही इंजेक्शन करेगा कमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में टाइप 2 डायबिटीज के लाखों मरीजों के लिए एक बड़ी खबर है। डेनमार्क की फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...