back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर की उपलब्धता पर श्वेत पत्र जारी करें शासन-प्रशासन: सुरेन्द्र चौधरी

भोपाल, 08 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने सागर सहित खरगौन और उज्जैन में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौत की घटनाओं पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि शिवराज सरकार प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ ही दवा और बेड की पर्याप्त उपलब्धता कराने में फिसड्डी साबित हुई है। जिसके चलते सागर और खरगौन में मरीजों को अपनी जान गवाना पड़ी है और अन्य मरीजों में भय का वातावरण बना हुआ है। पूर्व मंत्री ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि शिवराज सिंह प्रदेश वासियों को पहले यह बताएं कि उनके 24 घंटे के स्वास्थ्य सत्याग्रह से प्रदेश का क्या भला हुआ और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में क्या सुधार हुआ साथ ही आपकी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर क्या योजना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा हालात में आवश्यकता है लोगों की जान बचाने की और प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की ना की प्रदेशवासियों को गुमराह करने की। पूर्व मंत्री चौधरी ने शासन-प्रशासन से प्रदेश में आक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन आदि की उपलब्धता पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

मुलताई में हुई झड़प, प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत से रात तक काबू पाया गया, थाना प्रभारी लाइन अटैच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैतूल जिले के मुलताई इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन के दौरान दो समुदायों के बीच अचानक विवाद...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...