back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस के साथ संघर्ष से यूक्रेन को करीब 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का हुआ नुकसान

कीव, 30 मार्च (आईएएनएस)। यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस सिमहल ने कहा कि रूस के साथ संघर्ष से यूक्रेन को अप्रत्यक्ष रूप से 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। ये जानकारी इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी की रिपोर्ट से सामने आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सिमहल के हवाले से कहा, आने वाले सालों में होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए अप्रत्यक्ष रूप से गणना की गई हानि, एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि है। उन्होंने कहा कि हमलों के कारण यूक्रेन की सार्वजनिक इमारतों, पुलों, सड़कों, नागरिक और सैन्य बुनियादी ढांचे को सीधे नुकसान की लागत लगभग 270 अरब डॉलर आंकी गई है। उन्होंने अनुमान लगाया कि संघर्ष के कारण यूक्रेन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इस साल 35 प्रतिशत की कमी आएगी। दरअसल, 2020 में 3.8 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2021 में यूक्रेन की जीडीपी 3.4 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज की गई थी। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵