back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन ने परमाणु संयंत्रों को सुरक्षित रखने के लिए आईएईए से मांगे उपकरण

वियना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। यूक्रेन ने युद्ध के बीच अपनी परमाणु सुविधाओं के सुरक्षित संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों की एक लिस्ट अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को सौंपी है। इसकी घोषणा यूएन वॉचडॉग ने की है। आईएईए के अनुसार, यूक्रेन द्वारा भेजी गई लिस्ट में कई तरह के विकिरण माप उपकरण, सुरक्षात्मक सामग्री, कंप्यूटर से संबंधित सहायता, बिजली आपूर्ति प्रणाली, डीजल जनरेटर जैसे उपकरण शामिल हैं। ग्रॉसी ने रविवार को दिए एक बयान में कहा, आईएईए की एकीकृत प्रणाली यूएसआईई देशों के बीच सूचनाओं और अन्य आपात-संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक सुरक्षित वेब साइट है, जो यूक्रेन को सहायता प्रदान करने के लिए एजेंसी के कॉर्डिनेट करने की प्रक्रिया को मजबूत बनाएगी। इससे पहले, जब ग्रॉसी ने पिछले महीने दक्षिण यूक्रेन परमाणु ऊर्जा संयंत्र का दौरा किया था, तब आईएईए ने यूक्रेन को शुरूआती उपकरण दिए थे। इस सप्ताह जब वह चेरनोबिल की यात्रा करेंगे तो और भी उपकरण सौंपे जाएंगे। 24 फरवरी को युद्ध की शुरूआत के बाद से, रूसी सेना ने दो परमाणु ऊर्जा संयंत्रों, जापोरिज्जया और चेरनोबिल पर कब्जा कर लिया, जो अब यूक्रेन के नियंत्रण में हैं। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵