back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज अहोई अष्टमीके दिन संतान की लंबी उम्र के लिए करें ये पुण्य कार्य, दूर होंगी सारी बाधाएं

अहोई अष्टमी 2025 का व्रत आज 13 अक्टूबर को रखा जाएगा, जिसमें माताएं संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत, पूजा और दान करती हैं ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन माताओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन मां अहोई की पूजा कर महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हैं। साथ ही, इस दिन व्रत, पूजा और दान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जो महिलाएं इस दिन श्रद्धा से व्रत रखती हैं और गरीबों को दान देती हैं, उनकी संतान से जुड़े सभी संकट दूर हो जाते हैं।

 पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा का समय: शाम 5:53 बजे से 7:08 बजे तक

तारों का दर्शन: 6:17 PM

चंद्र दर्शन: रात 11:20 बजे

महिलाएं तारों के दर्शन के बाद मां अहोई की पूजा करती हैं और संतान की खुशहाली की प्रार्थना करती हैं।

 अहोई अष्टमी पर दान का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन दान देने से जीवन के पाप भी कटते हैं और संतान की किस्मत प्रबल होती है। जानिए इस दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन दान करने से संतान के जीवन से सभी दुख, तकलीफें और मुसीबतें दूर होती हैं. इस दिन आप जरूरतमंदों को भोजन करा सकते हैं, इसे बहुत शुभ माना जाता है।

 क्या करें दान?

 अनाज दान करें – चावल, गेहूं, दाल आदि का दान जरूरतमंदों को दें

वस्त्र दान करें – पुराने या नए वस्त्र निर्धनों को दान करें

 धन का दान – जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता करें

 फल और मिठाई – पूजा में अर्पित फल व मिष्ठान्न का दान करें

 भोजन कराएं – किसी भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है

कहा जाता है कि अहोई अष्टमी का व्रत करने से न केवल संतान की आयु लंबी होती है, बल्कि परिवार में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहती है। यह व्रत मातृ शक्ति के आशीर्वाद को प्राप्त करने का श्रेष्ठ माध्यम है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Ahoi Ashtami Mantra: आज करें अहोई अष्टमी का व्रत, संतान पर बनी रहेंगी माता पार्वती की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। संतान की सुख समृद्धि के लिए हर मां कई प्रकार के व्रत रखते हैं जिसमें शामिल अहोई व्रत भी है।...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵