back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसएसपी कठुआ ने डोगरी किताब “फन्ग होंसले दे” का विमोचन किया

कठुआ, 24 फरवरी (हि.स.)। जिला कठुआ के युवा कवि अरुण अक्ष देव की पुस्तक “फन्ग होन्सले दे” का विमोचन जिला पुलिस प्रमुख डॉ. शैलेंद्र मिश्रा की देखरेख में किया किया, जोकि जिला कठुआ के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। बुधवार को एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने चंदन दत्त सोशल एक्टिविस्ट एंड चेयरमैन कोटली कल्याण संस्था, तरुण शर्मा नट-मंच संस्थापक और डॉ. रतन बसोत्रा मुख्य डोगरी संपादक जेकेएसीएल की मौजूदगी में कठुआ के युवा कवि अरुण अक्ष देव की पुस्तक “फन्ग होंसले दे” का विमोचन किया। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने युवा कलाकार और कवि अरुण देव की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि उनके जैसा युवा सभी के लिए रोल मॉडल है। वह अपनी मातृभूमि की सेवा कर रहे हैं और साथ ही साथ अपनी मातृ भाषा को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयासों को लगा रहे हैं, जोकि असाधारण प्रतिभा है। अध्यक्ष केसीडब्ल्यूटी चंदन दत्ता ने भी डोगरी भाषा को बढ़ावा देने में असाधारण काम के लिए अरुण अक्ष देव डोगरी कवि की सराहना की और युवाओं को विभिन्न मंच प्रदान करने और एनसीआर बिल्डिंग दृष्टिकोण में अपनी ऊर्जा को चैनलाइज करने के लिए एसएसपी कठुआ की भूमिका की सराहना की। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...