back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उद्धव ठाकरे की गर्दन की हुई सर्जरी

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की गर्दन में दर्द की समस्या को ठीक करने के लिए सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनकी सफल सर्जरी की गई। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने यह जानकारी दी। राउत ने मीडिया से संक्षेप में कहा कि गर्दन में दर्द की समस्या की वजह से सीएम का ऑपरेशन किया गया है और प्रक्रिया सफल रही है। आगे की जानकारी उनकी देखभाल करने वाली मेडिकल टीम द्वारा प्रदान की जाएगी। ठाकरे पिछले दिनों एक सार्वजनिक ऑनलाइन कार्यक्रम में गले में ब्रेस पहने दिखाई दिए थे, जिसके बाद गुरुवार की देर रात अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षो से कोविड महामारी के दौरान, वह गर्दन के दर्द से पीड़ित थे, लेकिन उन्होंने इसे अनदेखा किया, जिसके परिणामस्वरूप डॉक्टरों ने इसके लिए उचित उपचार की सलाह दी थी। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵