back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: यूपी में मिशन 2024 की तैयारी में लगी BJP, वोट बैक में सेंध लगाने CM योगी ने संभाली कमान

Mirzapur: मिशन 2024 फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिसात बिछाने लगी है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का फोकस अनुसूचित जाति वर्ग पर है।

मीरजापुर, हि.स.। मिशन 2024 फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिसात बिछाने लगी है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का फोकस अनुसूचित जाति वर्ग पर है। नारी वंदन कार्यक्रम मंच से महिला मतदाताओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अक्टूबर को मीरजापुर आएंगे।

लालगंज स्थित बापू उपरौध इंटर कालेज के सामने मिलिट्री ग्राउंड पर जनसभा कर डबल इंजन सरकार की योजनाएं गिना भगवा एजेंडे को धार देंगे और वोट बैंक में सेंध लगाएंगे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता लालगंज, हलिया और छानबे क्षेत्र से अधिक से अधिक महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे।

BJP UP में लोकसभा की 80 सीटों पर कमल खिलाएगी

भाजपा को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति का समर्थन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिलेगा। भाजपा उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर कमल खिलाएगी। मिशन 2024 को लेकर जिले में परिवर्तन की आहट से चुनावी फिजां बदल सकती हैं। इसे संभालने के लिए जनसभा विशेष क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

जिले में सिंचाई समस्या, हलिया के लहुरिया दह में पेयजल संकट, अहरौरा में टोल प्लाजा पर मनमानी, शास्त्री सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक समेत तमाम समस्याएं चुनावी राह में कांटा बन सकती हैं। सारी समस्याओं को दरकिनार कर विकास के साथ चलने के अपील के साथ आधी आबादी के बीच यह जनसभा चुनावी रणभेरी साबित होगा।

CM योगी का कमाल

दरअसल, विधानसभा उप चुनाव 2023 में सपा की कीर्ति कोल को 66,587 मत मिला था। जबकि अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल को 76,176 मत से जीत हासिल हुई थी। यह तब संभव हुआ था जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी मैदान से उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵