back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश कर रहा टुकड़े गैंग : भाजपा नेता

पणजी, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि ने सोमवार को कहा टुकड़े गैंग इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह कहकर भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश कर रहा है। बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर गोवा राज्य भाजपा कार्यालय में एक समारोह में बोल रहे रवि ने कहा कि यह अंबेडकर का संविधान था जो देश को एक साथ जोड़े हुए है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, कुछ लोग भारत को टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश कर रहे हैं। टुकड़े गैंग.. भारत तेरे टुकड़े होंगे। वे इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह कहकर (भारत को) तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अंबेडकर के संविधान के कारण भारत एक है और साथ है, भारत को तोड़ने का सपना पूरा नहीं होगा। अम्बेडकर का निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ था। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...