back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी से लौट रही महिला समेत दो लोगों से लूट, पुलिस ने मामले को दबाए रखा

नजीराबाद क्षेत्र में देर रात को गेस्ट हाउस के बाहर खड़े बच्चे और एक महिला को चाकू दिखाकर बदमाश सोने का हार लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मामले को दबाए रखा।

कानपुर, एजेंसी। नजीराबाद क्षेत्र में देर रात को गेस्ट हाउस के बाहर खड़े बच्चे और एक महिला को चाकू दिखाकर बदमाश सोने का हार लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मामले को दबाए रखा। हालांकि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को होते ही पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नजीराबाद थाना प्रभारी कौशलेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की देर रात में दो लूट की वारदातें हुई, लेकिन चौकी प्रभारी मामले को छिपाए रहे। शनिवार सुबह जानकारी होने पर दोनों चौकी इंचार्ज को तलब किया गया। इसके साथ ही पीड़ितों से मिली तहरीर पर दोनों वारदातों का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि हर्ष नगर निवासी सुमित कुमार जायसवाल के साले शिवम की रिसेप्शन पार्टी गुमटी के अस्सी फीट रोड पर एक गेस्ट हाउस में थी। उनकी भाभी दीपमाला अपने बेटे अर्णव के साथ गेस्ट हाउस के बाहर मौजूद थीं। इस दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर बच्चे के गले में पड़ी सोने की चेन लूटकर भाग निकले। इसके बाद चंद कदम की दूरी पर शादी समारोह से लौट रही दूसरी महिला को निशाना बनाते हुए उसका हार लूट लिया। लूट के दौरान महिला ने बाइक सवार लुटेरे को दबोचने का प्रयास किया तो उसे चाकू मार दी। दहशत में आई महिला ने लुटेरे को छोड़ दिया और वह भाग निकला। देर रात एक बजे लूटपाट के दौरान रोड पर सन्नाटा था। इसके चलते बेखौफ लुटेरे आराम से भाग निकले। इस मामले में अशोक नगर और आरके नगर चौकी इंचार्ज को मौके पर जांच करने पहुंचे। गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार लुटेरे कैद हुए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी ।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...