back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में बढ़ेगा गन्ने की खेती का दायरा

पटना, 11 मई (आईएएनएस)। बिहार में घट रही गन्ने की खेती का दायरा बढ़ाने की कवायद में सरकार जुट गई है। इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। गन्ना उद्योग विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कभी गन्ने की खेती तीन लाख हेक्टेयर में होती थी, लेकिन कई कारणों से किसान गन्ने की खेती से दूर होते चले गए। ऐसे में आशंका बढ़ गई कि इससे चीनी मिलों की जरूरतें पूरी होने में भी मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में गन्ना उद्योग विभाग ने गन्ना की खेती का दायरा बढ़ाने की रणनीति बनाई है। एक अनुमान के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में 2.40 लाख एकड़ में गन्ने की खेती होती है। अधिकारी बताते हैं कि इसके लिए संबंधित जिला के अधिकारियों को भी निर्देश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इसके तहत किसानों के बीच भी जागरूकता फैलाकर गन्ने का रकबा बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम को भी व्यापक किया जाएगा, जिससे किसानों को मदद मिल सके। सरकार का मानना है कि गन्ने की खेती का दायरा बढ़ने से प्रदेश में पूंजी निवेश की संभावना बढ़ सकेगी। सरकार इथेनॉल कारखाना लगाने पर लगातार काम कर रही है। सरकार कृषि शोध संस्थानों से भी वैज्ञानिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कह सकती है। इधर, गन्ना किसानों का मानना है कि गन्ने की खेती में किसानों को जितना परिश्रम करना पड़ता है, उस एवज में उसकी कीमत नहीं मिल पाती है। –आईएएनएस एमएनपी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵