back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loksabha Election 2024: विपक्षी एकता पर CM ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस को देनी होगी कुर्बानी

CM ममता ने कहा कि जहां भी कांग्रेस मजबूत है, TMC वहां उसे समर्थन देगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं कर्नाटक में आपका समर्थन करती हूं, फिर आपका बंगाल में मेरे खिलाफ लड़ना उचित नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब एक साल से भी कम का वक्त बचा है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लगी हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बड़ा एलान किया है। ममता ने कहा कि जहां भी कांग्रेस मजबूत है, TMC वहां उसे समर्थन देगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं कर्नाटक में आपका समर्थन करती हूं, फिर आपका बंगाल में मेरे खिलाफ लड़ना उचित नहीं है।

कांग्रेस को देनी होगी कुर्बानी

CM ममता बनर्जी ने कहा, ” जहां भी कोई क्षेत्रीय राजनीतिक दल मजबूत है वहां भाजपा नहीं लड़ सकती। जो दल किसी क्षेत्र विशेष में मजबूत हैं, उन्हें मिलकर लड़ना चाहिए…मैं कर्नाटक में कांग्रेस का समर्थन कर रही हूं लेकिन उन्हें बंगाल में मेरे खिलाफ नहीं लड़ना चाहिए। अगर कुछ अच्छा हासिल करना है तो कुछ क्षेत्रों में कुर्बानी देनी होगी।” उन्होंने आगे कहा मान लीजिए कर्नाटक में वोट भाजपा सरकार के खिलाफ एक जनादेश है।

दिल्ली दौरे पर आएंगी ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इस महीने के आखिर तक वह दिल्ली का दौरा करेंगी। बता दें कि सीएम ममता 27 मई को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली दौरे के दौरान विपक्ष की बैठक का कोई प्लान नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अगर आप दक्षिण भारत से शुरुआत करें तो कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश फिर बंगाल, बिहार, झारखंड उसके बाद महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली इन सभी राज्यों में पहले BJP सरकार बनने का पीक टाइम रहा लेकिन अब इन राज्यों में BJP 100 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵