back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Punjab: 100 करोड़ के मानहानि मामले में खरगे की बढ़ी मुश्किल, पंजाब की कोर्ट ने 10 जुलाई को किया तलब

संगरूर जिला न्यायालय ने "बजरंग दल हिंदुस्तान" नाम के संगठन के अध्यक्ष हितेश भारद्वाज की याचिका पर कांग्रेस अध्यक्ष को तलब किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पंजाब की संगरूर कोर्ट ने एक मानहानि के मामले में समन भेजा है। कांग्रेस अध्यक्ष पर कर्नाटक चुनाव के दौरान विवादास्पद टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। खरगे के खिलाफ “बजरंग दल हिंदुस्तान”  के अध्यक्ष हितेश भारद्वाज ने याचिका दायर की थी। कोर्ट द्वारा खरगे को 10 जुलाई को तलब किया गया है।

पंजाब की अदालत ने भेजा समन

संगरूर जिला न्यायालय ने “बजरंग दल हिंदुस्तान” नाम के संगठन के अध्यक्ष हितेश भारद्वाज की याचिका पर कांग्रेस अध्यक्ष को तलब किया है। याचिकाकर्ता ने कहा- हाल ही में खत्म हुए कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल की तुलना अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों से की थी। अदालत ने 100 करोड़ रुपये के मानहानि के मामले में खरगे को समन भेजा है।

कोर्ट ने 10 जुलाई को किया तलब

100 करोड़ के मानहानि मामले पर सीनियर डिवीजन जज रमनदीप कौर ने खरगे को 10 जुलाई को संगरूर जिला न्यायालय में तलब किया है। बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल का नाम लेते हुए वादा किया था कि उन सभी संगठनों पर बैन लगाया जाएगा जिनसे अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा मिलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...