back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेनका गांधी का बड़ा बयान- रेव पार्टियों में नशीली दवा के रूप में सांप का जहर देने वालों को जेल भेज देना चाहिए

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और पीपल फॉर एनिमल्स की संस्थापक मेनका गांधी ने रेव पार्टियों में नशीली दवाओं के रूप में सांपों का जहर देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत की है।

नई दिल्ली, हि.स.। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और पीपल फॉर एनिमल्स की संस्थापक मेनका गांधी ने रेव पार्टियों में नशीली दवाओं के रूप में सांपों का जहर देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जेल भेज देना चाहिए।

मेनका गांधी ने एल्विश यादव पर आरोप लगाया

आज उत्तर प्रदेश में सांपों का जहर देने के मामले यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए मेनका गांधी ने कहा कि करीब एक हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश के मथुरा में छापेमारी की गई थी, जहां 8 लोगों के पास 8 सांप पाए गए थे। लोगों ने खुलासा किया कि वे एक गिरोह का हिस्सा थे, जो रेव पार्टियों में नशीली दवाओं के रूप में सांप के जहर की आपूर्ति करते थे। इस गिरोह के सदस्यों ने (एल्विश) यादव के नाम का उल्लेख किया।

पुलिस को एल्विश यादव की तलाश है

उन्होंने कहा कि सांप के जहर की आपूर्ति करने के लिए इस गिरोह से संस्था से संपर्क किया। इस कार्रवाई में 11 सांपों को बचाया गया और सांप का जहर भी बरामद किया गया। इन सभी लोगों को जेल जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में जहरीले सांपों की तस्करी और गैरकानूनी रेव पार्टियां करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। यह मुकदमा भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल में काम करने वाले गौरव गुप्ता ने कराया है। आरोप है कि एल्विश यादव नोएडा और एनसीआर के फार्म हाउसों में जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को एल्विश यादव की तलाश है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...