back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरठ की साबुन फैक्टरी में भीषण विस्फोट: 5 की मौत, आसपास के मकान भी धराशायी; हादसे पर CM योगी ने जताया दुख

Meerut: उप्र के मेरठ शहर में आज सुबह लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के पास एक मकान में चल रही साबुन बनाने की फैक्टरी की छत भरभरा कर गिर गई इसका मलबा हटाते समय भीषण विस्फोट हो गया।

मेरठ, हि.स.। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में आज सुबह लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के पास एक मकान में चल रही साबुन बनाने की फैक्टरी की छत भरभरा कर गिर गई। इसका मलबा हटाते समय भीषण विस्फोट हो गया। इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मेरठ के लोहिया नगर में फैक्ट्री में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इस मामले में एटीएस की टीम जांच करने के लिए पहुंची। एटीएस को जांच में विस्फोटक पदार्थ मौके से मिले हैं। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और आईजी मेरठ रेंज नचिकेता झा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मेरठ हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इस समय राहत और बचाव कार्य चला रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची है। यह मकान संजय गुप्ता का है। आलोक गुप्ता और गौरव गुप्ता मकान के किरायेदार हैं। इस मकान में साबुन बनाने की फैक्टरी चल रही थी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के दो-तीन मकान धराशायी हो गए। स्कूल की इमारत के शीशे भी टूट गए।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इस तेज धमाके से 33 केवी की विद्युत लाइन के खंभे भी टूट गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साबुन में इस्तेमाल करने वाले किसी केमिकल से विस्फोट हुआ

जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। ये सभी फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर हो सकते हैं। बताया गया कि रिहायशी इलाके में यह फैक्टरी पिछले 6 वर्ष से चल रही थी। रेस्क्यू के दौरान इमारत का बाकी हिस्सा भी भर भराकर ढह गया। इससे एक जेसीबी चालक घायल हो गया। यह तो अच्छा है कि सत्यकाम स्कूल में बच्चे नहीं आए थे। अगर स्कूल में बच्चे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है अभी तक जानकारी में आया है कि साबुन में इस्तेमाल करने वाले किसी केमिकल से विस्फोट हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर दुख जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर दुख जताया है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं।

एटीएस को मिली विस्फोटक सामग्री

फैक्ट्री में विस्फोट के बाद एटीएस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। यह मकान संजय गुप्ता का था और इसे आलोक रस्तोगी और गौरव भाटिया किराए पर लेकर फैक्ट्री चला रहे थे। फैक्ट्री मालिक फरार बताए जा रहे हैं। मलबे में विस्फोटक पदार्थ भी मिले हैं। जिसकी सैंपलिंग कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। ऐसे में इस फैक्ट्री में पटाखे बनाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...