back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘आप बंगाल नहीं बचा पाएंगी…’ ममता बनर्जी के नींव हिलाने वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का करारा पलटवार

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर बीजेपी ने बंगाल में उन्हें छेड़ा तो वह पूरे देश में पार्टी की नींव हिला देंगी, जिस पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि ममता अब बंगाल नहीं बचा पाएंगी ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस विवादास्पद बयान पर सियासत गरमा गई है, जिसमें उन्होंने केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला करते हुए कहा था कि अगर उन्हें बंगाल में छेड़ा गया तो वह पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला देंगी। इस बयान पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि ममता बनर्जी घबराई हुई हैं और अब वह पश्चिम बंगाल को नहीं बचा पाएंगी।

‘घबराहट का नतीजा है यह बयान’

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ममता बनर्जी के बयान को उनकी घबराहट का नतीजा बताया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में अब राजनीतिक परिवर्तन तय है। ममता बनर्जी अब पश्चिम बंगाल को नहीं बचा पाएंगी। वहां पर भी कमल खिलने जा रहा है। ये उनकी घबराहट का नतीजा है। मौर्य ने स्पष्ट किया कि, बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद बीजेपी का अगला और मुख्य निशाना पश्चिम बंगाल ही है, जहाँ पार्टी भगवा लहराने को तैयार है।

ममता बनर्जी ने दिया था बयान

ममता बनर्जी ने यह बयान मंगलवार को SIR (Special Summary Revision) की प्रक्रिया को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए दिया था। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि बीजेपी एसआईआर प्रक्रिया के जरिए वोटर लिस्ट फिक्स करने की कोशिश कर रही है और लोगों को डराया जा रहा है।

बनगांव में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी ने बंगाल में उन पर हमला करने की कोशिश की, तो वह पूरे भारत में बीजेपी की नींव हिला देंगी। बीजेपी नेता मौर्य का पलटवार दर्शाता है कि,बिहार चुनाव के बाद अब दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के बीच पश्चिम बंगाल को लेकर राजनीतिक टकराव चरम पर पहुँच गया है।

बिहार चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद, यह बयान स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल अब दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के लिए अगला सबसे बड़ा और सबसे कड़ा चुनावी अखाड़ा बन चुका है। यह विवाद संकेत देता है कि आगामी पश्चिम बंगाल चुनावों से पहले राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ने वाला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: नंदीग्राम सीट पर कौन सी पार्टी लहरा सकती है जीत का परचम, जानिए क्या कह रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से एक है नंदीग्राम जिसे हॉट सीट के नाम से भी जाना जाता है। यह...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...