back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: खजुराहो में CM शिवराज ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया

Bhopal: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में तो चक्कियां चल रही हैं। कमलनाथ कह रहे हैं कि मेरी चक्की बहुत बारीक पीसती है। लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया।

भोपाल, हि.स.। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में तो चक्कियां चल रही हैं। कमलनाथ कह रहे हैं कि मेरी चक्की बहुत बारीक पीसती है। लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया। कमलनाथ ने कहा दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कुर्ते फाड़ो, लेकिन कमलनाथ समर्थकों के टिकट कटवा कर अब दिग्विजय सिंह कमलनाथ के कुर्ते फड़वा रहे हैं। कुल मिलाकर दिग्विजय की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया है।

BJP प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया में CM हुए शामिल

मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पन्ना में रोड शो और छतरपुर जिले के राजनगर में विशाल चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पन्ना जिले के तीनों भाजपा प्रत्याशी पन्ना विधानसभा से बृजेन्द्र प्रताप सिंह, गुनौर विधानसभा से राजेश वर्मा और पवई विधानसभा से प्रहलाद लोधी के नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया में मुख्यमंत्री शामिल रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन कभी देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकते

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन कभी देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस पहले कपड़ा फाड़ कांग्रेस बनी और अब टिकट बदल कांग्रेस हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति और विकास कर रहा है और डबल इंजन की सरकार से मध्य प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। हम गर्व के साथ जनता के बीच में जन समर्थन मांगने जा रहे हैं। जो वातावरण पूरे प्रदेश में हैं, मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी।

दिग्गी राजा अभी से हार के कारण ढूंढने लगे

दिग्विजय सिंह के ईवीएम मशीन पर सवाल उठाने के मामले पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह बहुत समझदार हैं, वो अभी से हार के कारण ढूंढने लगे हैं। कांग्रेस हारने वाली है इसलिए अभी से ईवीएम मशीन पर दोष मढ़कर छुट्टी पाना चाहते हैं। इंडी गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन में दरारें नहीं पड रही हैं, बल्कि स्थिति ऐसी है कि, एक दिल के टुकड़े हजार हुए कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा।

अब जनता समझ चुकी है गठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया है। बड़ा शोर सुना था, इंडी गठबंधन का लेकिन अब कहीं नहीं दिखाई दे रहा है। अब तो जेडीयू ने भी अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं जिन्होंने कभी देश का अहित किया था, भ्रष्टाचार के रिकार्ड बनाए थे वो सारे बिखर गए टुकड़े-टुकड़े हो गए और मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

कांग्रेसी हाथी के दांत जैसे, दिखाने के अलग,खाने के अलग

चौहान ने कांग्रेस द्वारा भगवान राम के मंदिर को मुद्दा बनाए जाने पर कहा कि यह पाखंडी लोग पहले भगवान राम को लेकर एफिडेविट देते हुए कहते थे कि राम का अस्तित्व ही नहीं है, काल्पनिक है लेकिन अब जब देख रहे है कि देश भगवान रामजी के प्रति असीम श्रद्धा से भरा हुआ है राम हमारी रोम रोम में रमे है, राम हमारी हर सांस में बसे है।

यह देखकर अब यह राम भक्त बनने लगे है। कोई सिया राम जय जय राम कर रहा है, कोई हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा है। कांग्रेसी हाथी के दांत जैसे है, खाने के कुछ और और दिखाने के कुछ और।

भ्रम फैलाने वाले कांग्रेसियों से सावधान रहें

मुख्यमंत्री ने छतरपुर जिले के राजनगर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया के समर्थन में खजुराहों में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सवा साल में कमलनाथ ने बेटियों की शादी रूकवा दी। शादी तो करवा दी, लेकिन उन्हें पैसा नहीं दिया।

इतना ही नहीं इन्होंने तो बच्चों के लड्डू का पैसा भी खा लिया। ये झूठ बोलने वाले भ्रम फैलाने वाले अभी भी झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पिछली बार राजनगर से प्रत्याशी अरविंद पटैरिया 600 वोटों से रह गए थे, लेकिन इस बार राजनगर में भाजपा का कमल खिलाना हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है।

हमारा लक्ष्य है एक परिवार, एक रोजगार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जो प्रगति और विकास किया है और मध्यप्रदेश को जो सौगातें मिली है। साथ ही राज्य की डबल इंजन की सरकार ने जो मध्यप्रदेश में विकास और जनकल्याण के काम किये हैं उनको लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। पन्ना जिले के विकास के लिए जो काम भाजपा सरकार ने किया वो कभी कांग्रेस ने किया था क्या? यहाँ मेडिकल कॉलेज, यहाँ एग्रीकल्चर कॉलेज, सिंचाई की योजनाएं, डायमंड पार्क, छत्रसाल की प्रतिमा और जुगलकिशोर लोक भी बनेगा।

इतना ही नहीं हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक परिवार एक रोजगार। इसलिए पन्ना में पत्थर, फर्सी, डायमंड इनकी खदानों की सारी बाधा दूर करके हम इस सपने को भी साकार करेंगे। दूरगामी दृष्टि से पन्ना आगे बढ़े और रोजगार के नए-नए अवसर लाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...