back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: दमोह में प्रियंका गांधी ने BJP पर किया हमला, कहा- नेता धर्म की बातें करते है, काम की नहीं करते

Damoh: प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कई वर्षों से भाजपा की सरकार है, क्या प्रदेश की जनता के जीवन में तरक्की हुई? क्या रोज़गार मिले हैं ? क्या महंगाई घटी है?

दमोह, हि.स.। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कई वर्षों से भाजपा की सरकार है, लेकिन क्या प्रदेश की जनता के जीवन में तरक्की हुई? क्या रोज़गार मिले हैं ? क्या महंगाई घटी है? नहीं, तो भाजपा की सरकार जनता के लिए क्या कर रही है?

देश और प्रदेश की सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है, उसमें मिडिल क्लास, गरीबों के लिए, किसानों के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश बड़े बदलाव के लिए तैयार है। 225 महीने के शासन में 250 घोटाले करने वाली भाजपा सरकार जा रही है। भारी बहुमत से कांग्रेस आ रही है।

महंगाई बढ़ती जा रही है, हर चीज पर जीएसटी लगा दी

प्रियंका आज मप्र के प्रवास के दौरान दमोह में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सभा में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आज नेता धर्म की बातें करते हैं, काम की नहीं, इससे जनता का ही नुकसान होता है। कुछ हटके बोलना चाहती हूं। किसानों को कोई राहत नहीं मिली। मनरेगा को कमजोर बना दिया। किसानों को कोई राहत नहीं मिली। ऐसा कानून लाए, जिसका लाभ नहीं मिला। महंगाई बढ़ती जा रही है। आज हर चीज पर जीएसटी लगा दी।

हम कह रहे हैं कि जातिगत जनगणना करो

उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी लाकर छोटे दुकानदारों की कमर तोड़ दी। कोरोना में हमारे देश में किसी को राहत नहीं मिली, जबकि बाकी देशों में दुकानदारों को राहत दी गई। बच्चों की किताबें, यूनिफॉर्म, इलाज, सीमेंट हर चीज पर जीएसटी लगा दी गई है।

उन्होंने कहा कि हम कह रहे हैं कि जातिगत जनगणना करो। बिहार में जातिगत जनगणना की गई है। वहां 84 फीसदी जनता एससी, एसटी और ओबीसी है, लेकिन अगर आप नौकरियों में बड़े-बड़े पदों को देखेंगे तो इन समुदायों का प्रतिनिधित्व क्या है? आप पाएंगे कि उतना प्रतिनिधित्व नहीं है।

चुनाव के समय लाडली स्कीम क्यों?

उन्होंने कहा कि ये लोग कहते हैं कि ओल्ड पेंशन और किसानों के कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं। एक तरफ बेरोजगारी है तो दूसरी ओर महंगाई। मनरेगा को कमजोर बना दिया गया है। पेट्रोल, डीजल, खाद महंगा कर किसानों की कमर तोड़ दी। इससे रोजगार के जरिए बंद हो गए। महंगाई बढ़ती चली गई।

मध्य प्रदेश में रोजगार के मौके बेहद कम हैं, इसलिए यहां पलायन बहुत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लाडली स्कीम क्यों? चुनाव के समय कह दिया कि लो लाडली स्कीम ले लो। कांग्रेस ने महिलाओं को आरक्षण दिया, इसलिए आज गांव-गांव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व है। जब तक आप नहीं जागेंगे, आप इस सरकार से सवाल नहीं पूछेंगे, तब तक कुछ नहीं बदलेगा।

कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ रही है

उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरते हुए कहा कि पिछले चुनाव की घोषणाएं इन्होंने पूरी कीं? 2018 में कहा था कि लाखों रोजगार देंगे? नेता समझ गया है कि चुनाव के समय खोखली घोषणाएं, जाति और धर्म की बात कर लो। नैया पार हो जाएगी, काम करने की जरूरत नहीं है। काम की बात नहीं करते, इसीलिए धर्म की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में पुराना पेंशन मिल रहा है। इन प्रदेशों में महिलाओं को भी पैसे मिल रहे हैं। हम जो गारंटी दे रहे हैं, वो इन प्रदेशों में देख सकते हैं। कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ रही है।

झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है

सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड पैकेज का बुंदेलखंड में लाभ नहीं मिला। हमें बेरोजगारी दूर करने से पहले भाजपा के नेताओं को बेरोजगार बनाना है। यह मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। शिवराज ने 22 हजार घोषणाएं की हैं। झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵