back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: प्रियंका का शिवराज सरकार पर तंज, कहा- मप्र में 250 से ज्यादा घोटाले हुए, यहां ईडी क्यों नहीं पहुंची?

Bhopal: प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक दिवसीय मध्यप्रदेश के प्रवास पर धार जिले के राजगढ़ पहुंची। उन्होंने पार्टी की जनआक्रोश यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला।

धार/भोपाल, हि.स.। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक दिवसीय मध्यप्रदेश के प्रवास पर धार जिले के राजगढ़ पहुंची हैं। यहां उन्होंने पार्टी की जनआक्रोश यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले 18 सालों में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। ये जांच एजेंसियों को सबके घर भेज देते हैं। अभिनेताओं को भी नहीं छोड़ा। यहां ईडी जांच के लिए अब तक क्यों नहीं पहुंची?

भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए सवाल

प्रियंका ने कहा कि यहां लगातार भ्रष्टाचार हो रहे हैं। व्यापमं के घोटाले में 50 से ज्यादा मौत हुई किसी ने जांच नहीं कराई। ये लोग हर जगह ईडी भेज देते हैं। महाकाल लोक में मूर्तियों के साथ घोटाला हुआ, क्या कोई भगवान के साथ घोटाला कर सकता है।

अगर आप सवाल नहीं पूछेंगे तो आपका भविष्य बुरा होगा। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोगों ने नेता को भगवान बना दिया है। वो भी आपकी तरह इंसान हैं। जब वो निरंकुश हो जाता है तो यह आपकी जिम्मेदारी है कि उसे सबक सिखाएं। आज आपके प्रदेश में महंगाई हैं, त्योहार आ रहे हैं, यहां लोगों की इस बात की चिंता होती है कि कैसे कोई सामान खरीदें।

प्रियंका वाड्रा ने मोहनखेड़ा तीर्थस्थल पहुंचकर पूजा की

उन्होंने कहा कि आज आदिवासी समाज की गौरव गोंडवाना की रानी दुर्गावती की जयंती है, उन्हें मेरा नमन। अमका-झमका माता की कृपा से मैं यहां आई हूं, यहां श्वेतांबर जैन समाज का तीर्थ स्थान मोहनखेड़ा है। यहीं पर टंट्या मामा ने हमारी आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।

जनसभा से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोहनखेड़ा तीर्थस्थल पहुंचकर पूजा और राजगढ़ में टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया।

चुनाव के लिए सिलेंडर के रेट घटाए गए

उन्होंने कहा कि चुनाव में लोग कैसे पहचानते हैं कि कौन झूठ बोल रहा है। मैंने यहां कुछ युवाओं से मध्य प्रदेश का हाल पूछा तो उन्होंने कि राजा जा रहा है। हम इस बार रोजगार के लिए वोट देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस की सरकारों ने पंचायतों को सत्ता देकर अधिकार मजबूत बनाया था। भाजपा सरपंचों के अधिकारों में कटौती कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में 485 रुपये में गैस सिलेंडर और राशन मिल जाता था। आज चुनाव के लिए सिलेंडर के रेट घटाए गए हैं। चुनाव आया तो प्रधानमंत्री मोदी हर दो दिन में यहां आकर उद्घाटन कर रहे हैं। वे शिवराज का नाम लेने से भी शर्म कर रहे हैं। वे तो आपके मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं।

महिला आरक्षण बिल 10 साल बाद लागू होगा

प्रियंका ने कहा कि छोटा बिजनेस करने वाले जीएसटी भरते-भरते परेशान हो गए हैं। उन्होंने पूछा कि आप इंदौर संभाग के हैं, पिछले 18 साल में यहां अस्पताल, कालेज खुला। संसद में महिला आरक्षण बिल लेकर आए, सभी ने इसका समर्थन किया, लेकिन 10 साल बाद ही यह लागू होगा। आप महिलाओं को मजाक समझ रहे हैं। वे जातीय जनणगना पर चुप क्यों हो जाते हैं?

मप्र में बच्चियां भी सुरक्षित नहीं

उन्होंने कहा कि बिहार में सामने आया है कि वहां 84 प्रतिशत ओबीसी हैं, क्या देश के पदों पर इन्हें नहीं होना चाहिए। यहां की आदिवासी महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। आपकी सुरक्षा के लिए ये सरकार क्या कर रही है? चुनाव से पहले बड़ी घोषणाएं हो रही हैं, आपको पैसे मिलेंगा, आपकी सुरक्षा होगी। आपके प्रदेश में बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं।

नेता का अहंकार बढ़े तो सबक सिखाने की जिम्मेदारी आपकी

प्रियंका ने कहा कि कुछ लोगों ने नेताओं को भगवान बना दिया है। नेता भगवान नहीं है। आपमें से उभर कर आता है, इंसान है। जब उसका अहंकार बहुत बढ़ जाता है, आपकी परवाह नहीं करता, तब इस लोकतंत्र ने आपको अधिकार दिया है कि आप उसे निकालें, सबक सिखाएं और उसे जिम्मेदार बनाएं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आधी रात को राज्यसभा से पास हुआ VB-G RAM G बिल, विपक्ष का वॉकआउट और संसद परिसर में किया धरना प्रदर्शन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G बिल 2025 आधी रात के बाद राज्यसभा से...
spot_img

Latest Stories

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵