back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं : मंत्री

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के कृषि मंत्री जे. पी. दलाल ने बुधवार को कहा कि राज्य में डीएपी खाद (उवर्रक) की कोई कमी नहीं है। दलाल ने कहा कि केंद्र से इसके छह और रेक आने से राज्य में डीएपी उर्वरक की कोई कमी नहीं होगी। दलाल ने यहां मीडिया से कहा कि किसान अगली फसल बोने के लिए तैयार रहें। उन्होंने किसानों से जैविक डीएपी उर्वरक का उपयोग करने का आग्रह किया और कहा कि किसानों को इससे फसलों और सब्जियों का उचित मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सहायता से गोबर से तैयार की गई जैविक खाद की एक बड़ी मात्रा उपलब्ध कराई जाएगी और इससे गौशालाओं के लिए अच्छी आय भी होगी। मंत्री ने कहा कि अगली रबी फसल के दौरान लगभग 11 लाख मीट्रिक टन (एमटी) यूरिया की आवश्यकता होगी। राज्य के पास लगभग 2.60 लाख मीट्रिक टन यूरिया पहले से ही उपलब्ध है, जिसमें से अब तक 90,000 मीट्रिक टन से अधिक यूरिया किसानों को उपलब्ध कराया जा चुका है। मंत्री ने कहा कि लगभग 44.40 लाख मीट्रिक टन धान अनाज मंडियों में पहुंच गया है, जिसमें से 43.61 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। 25 अक्टूबर तक लगभग 4.68 लाख मीट्रिक टन बासमती धान अनाज मंडियों में आ चुका है, जिसमें से 4.56 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵