back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 20 करोड़ की फिरौती, कहा- हमारे पास देश के सबसे अच्छे शूटर हैं

Mumbai: मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी को अज्ञात शख्स ने ईमेल भेजकर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

मुंबई, हि.स.। मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी को अज्ञात शख्स ने ईमेल भेजकर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस ईमेल की शिकायत अंबानी के सुरक्षा प्रमुख ने गांवदेवी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। इस धमकी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस सतर्क हो गई और अंबानी के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

हमारे पास भारत के सबसे अच्छे शूटर हैं…

पुलिस के अनुसार मुकेश अंबानी के ईमेल पर शुक्रवार को रंगदारी और धमकी भरा ईमेल आया था। अंबानी को मिले ईमेल में कहा गया है, ”अगर तुम हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दोगे तो हम तुम्हें मार देंगे, हमारे पास भारत के सबसे अच्छे शूटर हैं।” इस ईमेल की छानबीन शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक ईमेल भेजने वाले का पता नहीं चल सका है।

इससे पहले भी मुकेश अंबानी को मिल चुकी है धमकी

उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पिछले साल बिहार के दरभंगा से आरोपित राकेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया था। छानबीन में पता चला कि गरीबी से तंग आकर उसने मुकेश अंबानी को धमकी दी थी।

इसी तरह फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक स्कॉर्पियो कार मिली थी, जिसमें 20 विस्फोटक जिलेटिन की छड़ें और एक धमकी भरा पत्र था। पत्र में लिखा था, “यह सिर्फ एक ट्रेलर है।” इस मामले में मुंबई पुलिस के कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में निलंबित कर दिया गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Reliance Jio IPO: मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है धाकड़ IPO, निवेशकों की बढ़ी धड़कन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिलायंस ग्रुप की डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना IPO लॉन्च करने के लिए...
spot_img

Latest Stories

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵