back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nepal News: नेपाल ने टिकटॉक के 30 लाख वीडियो डिलीट कर प्रतिबंध वापस लेने के आग्रह को ठुकराया

Kathmandu: नेपाल फिलहाल चीन के सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को राहत देने के पक्ष में नहीं है। नेपाल में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के बाद चीन की इस कंपनी के हाथ-पांव फूल गए हैं।

काठमांडू, हि.स.। नेपाल फिलहाल चीन के सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को राहत देने के पक्ष में नहीं है। नेपाल में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के बाद चीन की इस कंपनी के हाथ-पांव फूल गए हैं। टिकटॉक ने करीब 30 लाख वीडियो डिलीट कर नेपाल सरकार को पत्र लिखा। पत्र में नेपाल सरकार से प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया गया। नेपाल ने फिलहाल प्रतिबंध वापस लेने से इनकार कर दिया है।

टिकटॉक ने नेपाल से फैसले को वापस लेने का किया आग्रह

इस कंपनी ने नेपाल की टेलीकॉम अथॉरिटी को लिखे पत्र में कहा कि वह कानून के दायरे में रहकर काम करने को तैयार है। इस संबंध में करीब 29 लाख 98 हजार वीडियो डिलीट कर दिए हैं। इसलिए सरकार प्रतिबंध लगाने के फैसले को वापस ले। टिकटॉक के दक्षिण एशियाई देशों के कानूनी सलाहकार फर्डोस मोटाकिन ने नेपाल सरकार के निर्णय पर दुख और आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नेपाल सरकार जल्द प्रतिबंध वापस ले लेगी।

नेपाल टेलीकॉम अथॉरिटी

नेपाल टेलीकॉम अथॉरिटी के चेयरमैन पुरुषोत्तम खनाल का कहना है कि टिकटॉक को पत्र का जवाब दे दिया गया है। इसमें साफ किया गया है कि सरकार फिलहाल अपने निर्णय पर कायम है। सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना टिकटॉक कंपनी के हित में है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन मुद्दे पर संसद में बरसे राहुल गांधी, लोकसभा सत्र हुआ स्थगित, जानें क्‍या बोले नेता प्रतिपक्ष?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज संसद में चीन से जुड़े मामले को लेकर खासा हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...