back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तृणमूल नहीं आई तो बंगाल नहीं बचेगा : ममता बनर्जी 

हुगली, 08 अप्रैल (हि. स.)। हुगली जिले के श्रीरामपुर स्टेडियम मैदान में गुरुवार अपराह्न तृणमूल कांग्रेस के चुनावी जनसभा को संबोधित करने पार्टी की सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंची। उन्हेें देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि इस बार तृणमूल कांग्रेस पुनःसत्ता में नहीं आई तो बंगाल नहीं बचेगा। बंगाल को गुजरात वे किसी भी कीमत पर नहीं बनने देंगी। ममता बनर्जी ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों को गिनाया और कहा कि चुनाव जीतने के बाद लोगों के घर-घर निःशुल्क राशन पहुंचाया जाएगा और स्वास्थ्य साथी कार्ड भी घर-घर जाकर बनवाया जाएगा। ममता ने आगे कहा कि केंद्रीय बलों से उन्हें कोई शिकायत नहीं है। लेकिन वे गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर लोगों के घरों में जाकर उन्हें धमका रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहे हैं। ममता बनर्जी ने कमांडिंग अफसरों को भी चेताया कि वह गलत ना करें अन्यथा नतीजा गलत होगा। ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने बाहर से एक लाख गुंडे बुलवाएं हैं और राज्य में चुनाव के दौरान गुंडई कर रही है। ममता बनर्जी ने भाजपा को दंगाबाज, गुंडाबाज, दुशासन, दुर्योधन, रावण की पार्टी और राक्षसों की पार्टी करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि असम में भाजपा की सरकार बनने के बाद 14 लाख बंगालियों को जेल में भर दिया गया है। इसलिए यदि बंगाल को बचाना है तो तृणमूल कांग्रेस को इस बार पुनः जीताना ही होगा। तीसरे चरण के चुनाव चुनाव के दौरान हुई हिंसा घटनाओं के बारे में ममता बनर्जी ने कहा कि इलेक्शन के बाद वे सबकुछ समझ लेंगी। इसके अलावा गुरुवार को ही हुगली जिले के बालागढ़ में भी ममता बनर्जी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और यहां फुटबॉल उछालकर सांकेतिक खेला की शुरुआत की। बालागढ़ में ममता बनर्जी ने लोगों से बार-बार पूछा कि वह इस बार तृणमूल कांग्रेस को वोट देंगे तो? हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵