back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर कोरिया ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, अमेरिका-दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास को ठहराया जिम्मेदार

उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच इस सैन्य अभ्यास का जमकर विरोध किया है। अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर कोरिया ने इस सैन्य अभ्यास को अपने खिलाफ एक रणनीति बताया है।

प्योंगयांग, एजेंसी। उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर उकसाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए परमाणु युद्ध की धमकी दी है। उत्तर कोरिया ने इन स्थितियों के पीछे अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास को जिम्मेदार बताया है। इस समय अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा है। दोनों देशों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी विमान वाहक पोत, बी-1बी और बी-52 बमवर्षकों जैसे शस्त्रों का प्रयोग भी किया है।

इस सैन्य अभ्यास ने कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु युद्ध के कगार पर खड़ा कर दिया
उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच इस सैन्य अभ्यास का जमकर विरोध किया है। अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर कोरिया ने इस सैन्य अभ्यास को अपने खिलाफ एक रणनीति बताया है। साथ ही उत्तर कोरिया अपनी सैन्य गतिविधियों में तेजी ला रहा है। पिछले कुछ दिनों में उत्तर कोरिया ने छोटे-बड़े कई बैलिस्टिक मिसाइलें भी दाग चुका है। उनमें से एक मिसाइल ऐसा था जिसे अमेरिका के किसी भी क्षेत्र में दागा जा सकता।
उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास का जिक्र करते हुए कहा गया है कि यह कोरियाई प्रायद्वीप को एक बड़ी तबाही की तरफ ले जा रहा है। इस सैन्य अभ्यास ने कोरियाई प्रायद्वीप को एक तरह से परमाणु युद्ध के कगार पर खड़ा कर दिया है। सैन्य विशेषज्ञों को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एकजुट होने से कोरियाई प्रायद्वीप पर मंडरा रहे परमाणु युद्ध के काले बादल छंट सकेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

सारे पाकिस्तानी जा रहे हैं वापस, ये 6 पाकिस्तानी नहीं लौटेंगे, SC ने आदेश देकर की मनाही, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...