back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे अखिलेश यादव, 28 मार्च को PDA भागीदारी रैली

UP में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से अपनी रणनीति तेज कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 मार्च को नोएडा में बड़ी PDA भागीदारी रैली के साथ चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेंगे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से अपनी रणनीति तेज कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 मार्च को नोएडा में बड़ी PDA भागीदारी रैली के साथ चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेंगे। पार्टी इसे पश्चिमी यूपी में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।

नोएडा से क्यों शुरू हो रहा चुनावी अभियान?

समाजवादी पार्टी ने इस बार चुनावी अभियान की शुरुआत उसी इलाके से करने का फैसला किया है, जहां पिछली बार उसका प्रदर्शन कमजोर रहा था। 2022 विधानसभा चुनाव में गौतमबुद्धनगर जिले की सभी सीटें बीजेपी ने जीती थीं और सपा को यहां एक भी सीट नहीं मिली थी। अब पार्टी कमजोर सीटों पर ज्यादा फोकस करके माहौल बदलने की कोशिश में है।

PDA फॉर्मूला और टिकट वितरण पर हो सकती है घोषणा

28 मार्च की रैली में सपा अपने PDA पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक फॉर्मूले को और विस्तार से सामने रख सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी चुनावी रणनीति और टिकट वितरण के संकेत भी इसी मंच से दे सकती है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यादव वोटरों की संख्या अपेक्षाकृत कम मानी जाती है। यहां गुर्जर, मुस्लिम और दलित वोटबैंक मजबूत है। सपा की कोशिश इन वर्गों को साथ लाकर अपने PDA समीकरण को मजबूत करने की है। मार्च के पहले हफ्ते में दादरी में गुर्जर सम्मेलन की भी तैयारी की जा रही है, जिसमें कई विधानसभा क्षेत्रों से लोगों के शामिल होने का दावा है।

गुर्जर और मुस्लिम वोटबैंक पर खास नजर

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि गुर्जर समाज के कुछ हिस्सों में सरकार से नाराजगी की बात कही जा रही है। सपा इसी मुद्दे को भुनाने की रणनीति बना रही है। वहीं मुस्लिम वोटर पहले से ही पार्टी के मजबूत समर्थक माने जाते हैं, इसलिए PDA रैली के जरिए इन्हें एकजुट करने की कोशिश होगी। समाजवादी पार्टी का मानना है कि लोकसभा चुनाव में PDA फॉर्मूले से उसे फायदा हुआ था। अब पार्टी इसी रणनीति को 2027 विधानसभा चुनाव में और बड़े स्तर पर लागू करने की तैयारी में है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...