back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Opossition Meeting: एक तरफ विपक्ष की बैठक तो दूसरी तरफ NDA का शक्ति प्रदर्शन, देश की राजनीति में आज अहम दिन

Opossition Meeting: बेंगलुरू में आज विपक्ष की बैठक का दूसरा दिन है। वहीं दिल्ली में एनडीए की मीटिंग को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि इस बैठक में 38 पार्टियां शामिल होंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। NDA Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सभी दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। भाजपा (BJP) के खिलाफ चुनावी मैदान में एकजुट होकर उतरने के मकसद से विपक्षी पार्टियां महागठबंधन बनाने में लगी हुई हैं तो एनडीए (NDA) का कुनबा भी बढ़ रहा है। इसी बीच मंगलवार यानी की 18 जुलाई का दिन देश की राजनीति के लिए बहुत अहम रहने वाला है। इस दिन दिल्ली में जहां एनडीए की बैठक बुलाई गई है तो  वहीं बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक का दूसरा दिन है।

38 पार्टियों के शामिल होने का दावा

एनडीए की मीटिंग को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि मंगलवार को बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की बैठक है। इस बैठक में 38 पार्टियां शामिल होंगी। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 9 सालों में एनडीए का जो डेवलमेंट का एजेंडा है, जो स्कीम्स हैं, जो नीतियां हैं, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही हैं, इसमें एनडीए के सभी दलों ने रूचि दिखाई है। एनडीए के प्रति उत्साह के साथ सभी दल आ रहे हैं।

जेपी नड्डा का विपक्ष की बैठक पर तंज

विपक्ष की बैठक पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि हमारा गठबंधन सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए है। उन्होंने कहा जहां तक यूपीए की बात है तो ये भानुमती का जोड़ा है, कहीं की पत्थर कहीं का रोड़ा है। विपक्ष पर तंज कसते हुए नड्डा ने आगे कहा इनके पास न नेता है, न नीति है। ये घोटालेबाजों का टोला है और इनमें कोई ताकत नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में North 24 Parganas जिले की Madhyamgram सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।...
spot_img

Latest Stories

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵