back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांके बिहारी मंदिर की रेलिंग ठीक करने का जिम्मा मुस्लिम ठेकेदार को मिला तो भड़का संत समाज, CM योगी को लिखा खत

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग के ठेके को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय साधु-संत और जनता मुस्लिम ठेकेदार को रेलिंग का ठेका दिए जाने का विरोध कर रहे हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग लगाने का ठेका मुस्लिम ठेकेदार सलीम अहमद (कनिका कंस्ट्रक्शन) को दिए जाने के विरोध में स्थानीय साधु-संत और लोग खड़े हो गए हैं। फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ठेका रद्द करने और मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं, इस विवाद के कारण अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है और स्थानीय अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मंदिर के सन्यासी और बृजवासी इस ठेके के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

स्टील रेलिंग ठेका विवाद

बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर और परिसर में स्टील रेलिंग का काम चल रहा है, जिसे ठेकेदार सलीम अहमद कर रहे हैं। स्थानीय संत समाज ने इसके विरोध में आपत्ति जताई है। फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कहा कि यह मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है। उनका कहना है कि मंदिर प्रांगण में ऐसे ठेकेदारों को काम करने की अनुमति देना, जिन्हें सनातन धर्म के खिलाफ माना जाता है, ब्रजवासियों और मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अस्वीकार्य है।

फलाहारी महाराज ने पत्र में लिखा कि “जहां भगवान राधा-कृष्ण ने महारास और माखन चोरी की लीला की, जहां बांके बिहारी विराजमान हैं, वहां गौमांस खाने वाले और सनातन धर्म के विरोधी आएंगे तो यह ब्रजवासियों को कभी स्‍वीकार नहीं होगा। उनके प्रवेश से हमारे कृष्ण कन्हैया भी रूठ जाएंगे।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब सनातनी ठेकेदार उपलब्ध हैं, तो मुगलों के वंशज को ठेका क्यों दिया गया, जो मथुरा, काशी और अयोध्या के मंदिर तोड़कर नमाज पढ़ते हैं। महाराज ने स्पष्ट किया कि ऐसे ठेकेदारों को मंदिर से एक किलोमीटर के दायरे तक प्रवेश नहीं दिया जाएगा और मामले की जांच की मांग भी की है।

ठेका रद्द करने और जांच की मांग

स्थानीय संतों और जनता ने ठेका रद्द करने और मामले की जांच की मांग की है। आरोप है कि ठेकेदार ने अपनी पहचान छिपाकर ठेका हासिल किया। स्थानीय निवासी, पुजारी और मंदिर के भक्त भी इस फैसले के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में न तो किसी अधिकारी ने और न ही ठेकेदार ने कोई प्रतिक्रिया सामने आयी है। विवाद तेजी से बढ़ता जा रहा है और यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...