back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेंगे। इसके लिए उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट से अनुमति मिल गई है। फिलहाल अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में बेउर जेल में बंद हैं और शपथ ग्रहण के लिए उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा लाया जाएगा

दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद हैं अनंत सिंह

जिस मामले में अनंत सिंह जेल में हैं, वह घटना विधानसभा चुनाव के दौरान 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी। दुलारचंद यादव की हत्या के बाद अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई और तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में उनकी जमानत याचिका सिविल कोर्ट से खारिज हो चुकी है।

चुनाव प्रचार नहीं कर सके, फिर भी बड़ी जीत

हत्या मामले में नाम आने के बाद अनंत सिंह जेल चले गए थे, जिस वजह से वे चुनाव प्रचार नहीं कर पाए। हालांकि पार्टी और समर्थकों को उनकी जीत का भरोसा था। जेडीयू की ओर से ललन सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने मोकामा क्षेत्र में जनसभाएं कीं। चुनाव नतीजों में अनंत सिंह ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

पहले पत्नी संभाल चुकी हैं मोकामा सीट

अनंत सिंह से पहले उनकी पत्नी मोकामा से विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले जब अनंत सिंह जेल से बाहर थे, तब उन्होंने खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया। जेडीयू ने उन्हें टिकट दिया, जबकि आरजेडी ने वीणा देवी को मैदान में उतारा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

नतीजों के बाद शपथ नहीं ले पाए थे

चुनाव परिणाम आने के समय अनंत सिंह जेल में थे, इसलिए वे तय समय पर शपथ नहीं ले सके थे। अब कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उन्हें विधायक के रूप में शपथ लेने का मौका मिला है।

विवादों से रहा है पुराना नाता

अनंत सिंह अक्सर विवादों और सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले जेल में सिगरेट पीते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर विपक्ष ने सरकार और प्रशासन को घेरा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...