back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हील चेयर पर विधानसभा पहुंचे, जिसे लेकर सदन और परिसर में चर्चा रही।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में देखा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि आरजेडी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा करते हुए बताया कि तेजस्वी यादव के पैर में चोट लगी है और वह फिलहाल स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उनकी यह चोट उन्हें सत्र में बैठने या चलने में असुविधा दे रही है।

तेजस्वी यादव के अंगूठे का नाखून उखड़ा, आरजेडी ने दी जानकारी

राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर बताया कि 25 जनवरी को तेजस्वी यादव को चोट लगी थी, जिससे उनके पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया। पार्टी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा कि इस घटना के बाद तेजस्वी यादव डॉक्टरों की निगरानी में हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। चोट के कारण उन्हें चलने में कठिनाई हो रही है, इसलिए वे विधानसभा में व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज, 2 फरवरी से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विधानसभा के विस्तारित भवन स्थित सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। कल यानी 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह बजट सत्र 27 फरवरी तक चलेगा।

बजट सत्र में विपक्ष की एकजुटता की होगी परीक्षा

शीतकालीन सत्र में सभी विपक्षी दलों ने तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष चुना था, लेकिन इसके बाद कांग्रेस ने RJD से दूरी बनाए रखते हुए अपनी अलग मजबूती का ऐलान किया। अब 2026-27 के बजट सत्र में यह साफ होगा कि विपक्ष विधानसभा में एकजुट होकर मुद्दों पर आवाज उठाएगा या अलग-अलग रुख अपनाएगा। इस बीच, AIMIM पहले ही विपक्षी दलों से अलग हो चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...