back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘अगर सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया तो…’ BJP सांसद का बड़ा बयान

बीजेपी सांसद धनंजय महादिक ने कहा कि एनसीपी के दोनों गुटों को अब एक हो जाना चाहिए और अगर सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया तो वे प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मंथन शुरू हो गया है। एनसीपी कोटे से अगले डिप्टी सीएम को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है, लेकिन इस बीच अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसी मुद्दे पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद धनंजय महादिक ने बड़ा बयान देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है।

सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम का दिया जा सकता है जिम्मा

धनंजय महादिक ने कहा कि अब समय आ गया है जब एनसीपी के दोनों गुटों को एक साथ आ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों गुटों के पास मिलाकर करीब 40 विधायक और 10 सांसद हैं, ऐसे में अलग-अलग रहने का कोई औचित्य नहीं है। महादिक ने साफ कहा कि अगर सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम का पद दिया जाता है, तो वह इस जिम्मेदारी को प्रभावी तरीके से निभा सकती हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सुनेत्रा पवार के पास अब राज्यसभा का अनुभव भी है, जो उनके लिए एक मजबूत आधार साबित होगा।

सीएम फडणवीस से NCP नेताओं की अहम बैठक

इस बीच शुक्रवार, 30 जनवरी को महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तब और तेज हो गई जब एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक में छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल, मुंबई एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे, धनंजय मुंडे समेत कई बड़े नेता शामिल थे। खास बात यह रही कि प्रफुल्ल पटेल, जो एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं, भी इस अहम बैठक में मौजूद थे।

राज्यसभा तक का सफर

गौरतलब है कि सुनेत्रा पवार ने 2024 का लोकसभा चुनाव बारामती सीट से लड़ा था, जहां उनका मुकाबला सुप्रिया सुले से हुआ था। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे। इसी बीच अजित पवार ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया और 25 जून 2025 को उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। तब से वे संसद के उच्च सदन की सदस्य हैं।

NCP विलय को लेकर बड़े दावे

इसी बीच एनसीपी सूत्रों का दावा है कि अजित पवार और शरद पवार के बीच पार्टी के विलय को लेकर सहमति बन गई थी। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए 8 फरवरी की तारीख भी तय की गई थी, जब दोनों गुटों के एक होने का औपचारिक ऐलान होना था। हालांकि, 28 जनवरी को हुए एक दर्दनाक हादसे में 66 वर्षीय अजित पवार के निधन के बाद यह पूरा राजनीतिक समीकरण बदल गया। अब देखना होगा कि एनसीपी के भविष्य, डिप्टी सीएम पद और सुनेत्रा पवार की भूमिका को लेकर आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...