back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन 3 कारण से बिहार में प्रशांत किशोर बन सकते हैं किंगमेकर, जानिए कैसे बिगड़ सकता है NDA और महागठबंधन का खेल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत किशोर की पार्टी जन स्वराज को 10% वोट शेयर मिलने का अनुमान है। यह वोट NDA और INDIA गठबंधन के समीकरणों को बदल सकता है।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सामने आए वोट वाइब सर्वे ने सियासत में नई हलचल मचा दी है। सर्वे में प्रशांत किशोर की पार्टी जन स्वराज को लगभग 10% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। यानी नुकसान किसी का भी हो, फायदा प्रशांत किशोर (PK) को होता दिख रहा है।

पहले सिनेरियो में INDIA गठबंधन को नुकसान

जन स्वराज के 10% वोट में से 5% वोट INDIA गठबंधन से कटते दिखाई दे रहे हैं। इस स्थिति में INDIA गठबंधन का वोट शेयर 34% पर आ जाता है। NDA का वोट शेयर बढ़कर 42% हो जाता है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA सरकार बनने की संभावना ज्यादा हो जाती है। दूसरा सिनेरियो में NDA से वोट कटना यहां जन स्वराज NDA से 5% वोट खींच लेती है। NDA का वोट शेयर घटकर 37% रह जाता है। INDIA गठबंधन का वोट शेयर 39% तक पहुंच जाता है। बाज़ी पलट सकती है और तेजस्वी यादव की अगुवाई में INDIA गठबंधन सरकार बना सकता है। तीसरा सिनेरियो में दोनों गठबंधनों से बराबर वोट कटना जन स्वराज NDA और INDIA दोनों से 2.5-2.5% वोट काटती है। NDA का वोट शेयर 39% और INDIA गठबंधन का 36% रह जाता है। NDA को बढ़त तो मिलती है, लेकिन फासला सिर्फ 3% का रह जाता है।

जन स्वराज के समर्थक कौन हैं?

सर्वे के अनुसार जन स्वराज के समर्थक ज्यादातर युवा और बेरोजगारी से परेशान लोग हैं. 18 से 24 साल की उम्र के लगभग 20 प्रतिशत युवा इस पार्टी को समर्थन दे रहे हैं। ऊंची जातियों से 15 प्रतिशत, मुस्लिम समुदाय से 13 प्रतिशत, ओबीसी से 9 प्रतिशत, अनुसूचित जाति से 6 प्रतिशत और आदिवासी वर्ग से 11 प्रतिशत समर्थन मिलने का अनुमान है। इससे स्पष्ट होता है कि प्रशांत किशोर की अपील बहुस्तरीय है और समाज के अलग-अलग वर्गों को प्रभावित कर रही है।

INDIA गठबंधन को कब फायदा?

अगर कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को पूरा समर्थन दिया और सीट बंटवारे पर सहमति बनी, तो महागठबंधन की सरकार बनाने की संभावना बढ़ सकती है। सर्वे के तीनों सिनेरियो बताते हैं कि NDA को पहले और तीसरे सिनेरियो में बढ़त है, जबकि INDIA गठबंधन दूसरे सिनेरियो में फायदा उठा सकता है। लेकिन हर हाल में प्रशांत किशोर की जन स्वराज पार्टी किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मशहूर शिक्षक और पूर्व नेता Avadh Ojha ने मुख्यमंत्री...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵