नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल की एक बार फिर से सुर्खियों में वापसी हुई है। सोशल मीडिया पर फिटनेस और स्टाइल की वजह से फैंस के बीच खास पहचान बनाने वाले रजत की हालिया रिपोर्ट्स ने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रजत दलाल को चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बताया जा रहा है कि उन्हें शो ‘द 50’ से बाहर भी कर दिया गया है। हालांकि, यह खबर फिलहाल आधिकारिक नहीं है। रजत या मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है, इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि रजत सच में शो से बाहर हो गए हैं या नहीं।
रिपोर्ट्स में दावा उन्हें चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिग बॉस 18 के चर्चित कंटेस्टेंट और फिटनेस फ्रीक रजत दलाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट और स्टाइलिश लुक्स के कारण फैंस के बीच लोकप्रिय रजत की हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि उनकी चोट की वजह से उन्हें शो ‘द 50’ से बाहर कर दिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार रजत ने शो में वापसी करने की इच्छा जताई है।
रिपोर्ट के अनुसार रजत की चोट गंभीर है, लेकिन उनके फैंस के लिए यह सबसे बड़ी राहत की बात है कि रजत ने शो में वापसी करने की इच्छा जताई है। बताया जा रहा है कि रजत ने अपने फैंस के लिए ही हिम्मत करके वापस आने का मन बनाया है। इस खबर के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
अभी तक किसी भी आधिकारिक स्रोत की तरफ से पुष्टि नहीं आई है।
हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक किसी भी आधिकारिक स्रोत की तरफ से पुष्टि नहीं आई है। न रजत दलाल ने खुद कुछ कहा है और न ही मेकर्स ने कोई बयान जारी किया है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि रजत सच में शो से बाहर हुए हैं या फिर यह सिर्फ अफवाह है।
रियलिटी शो ‘द 50’ में कुल 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे
रजत का नाम अब हाल ही में लॉन्च हुए रियलिटी शो ‘द 50’ से भी जुड़ा हुआ है। इस शो में कुल 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे और इसे फराह खान होस्ट कर रही हैं। ‘द 50’ की शुरुआत 1 फरवरी से होने वाली है और इसके लिए पहले ही कई कंटेस्टेंट्स की घोषणा हो चुकी है। रजत को भी इस शो का हिस्सा बताया गया था, इसलिए उनकी चोट ने शो के प्लान को प्रभावित कर सकता है।
रजत के फैंस को आधिकारिक बयान का इंतजार
अब सवाल यह उठता है कि क्या रजत अपनी चोट के बावजूद ‘द 50’ में जगह बनाए रख पाएंगे या मेकर्स ने उन्हें पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रजत के फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि जल्द ही कोई आधिकारिक बयान आए और साफ हो जाए कि रजत की स्थिति क्या है।जैसे ही इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आती है, हम आपको तुरंत अपडेट करेंगे।





