back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Parliament Budget Session 2026: आज से शुरू होगा बजट सत्र, पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी अभिभाषण

संसद का बजट सत्र आज बुधवार से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से होगी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद का बजट सत्र आज बुधवार से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से होगी। इसी सत्र में 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट भी पेश किया जाएगा। सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे संकेत हैं, क्योंकि विपक्ष ने कई ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है।

दो हिस्सों में चलेगा बजट सत्र

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि बजट सत्र दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, और दूसरा चरण तीन हफ्ते के अवकाश के बाद 9 मार्च से, जो 2 अप्रैल तक चल सकता है। पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर चर्चा होगी। 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 30 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी,और 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत करेंगी। इस बजट पर देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और विकास को लेकर खास नजर रहेगी।

सर्वदलीय बैठक में सरकार–विपक्ष आमने-सामने

बजट सत्र से पहले मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें 39 राजनीतिक दलों के 51 नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में विपक्ष ने कई मुद्दों पर चर्चा की मांग रखी, लेकिन सरकार ने कुछ मांगों को ठुकरा दिया। विपक्षी दलों ने मांग की कि सत्र में इन विषयों पर चर्चा कराई जाए, वोटर लिस्ट का विशेष गहन संशोधन (SIR) MGNREGA की जगह लाने जा रहे नए VB-G RAM G कानून, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे, अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ, विदेश नीति, वायु प्रदूषण और अर्थव्यवस्था की स्थिति हालांकि सरकार ने VB-G RAM G कानून और SIR प्रक्रिया पर दोबारा चर्चा की मांग को खारिज कर दिया।

”हम गियर को रिवर्स नहीं कर सकते”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “एक बार जब कोई कानून संसद से पास हो जाता है, तो उसका पालन करना होता है। हम गियर को रिवर्स नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि विपक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर बहस के दौरान अपने मुद्दे उठा सकता है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश और CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास ने सरकारी कामकाज का सर्कुलेशन न होने पर आपत्ति जताई। कांग्रेस नेता नसीर हुसैन ने SIR प्रक्रिया को लेकर सरकार पर घमंड का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

लोकसभा में अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, बोले- MSP की गारंटी नहीं मिली, PM ने गोद लिए गांव को अनाथ छोड़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को घेरा।...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...