back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीजापुर नक्सली हमले के विरोध में एबीवीपी ने फूंका पुतला

गोपेश्वर, 08 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गोपेश्वर इकाई की ओर से गुरुवार को पीजी कॉलेज गोपेश्वर में छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नक्सली हमले के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रों ने नक्सलवादियों के खिलाफ नारेबाजी कर केंद्र सरकार से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। परिषद के विभाग संयोजक अमित मिश्रा का कहना है कि देश में वामपंथी विचार के पोषकों की ओर से राष्ट्र की अखण्डता को खंडित करने का कार्य किया जा रहा है। नक्सलवादियों की ओर से देश की सुरक्षा में जुड़े जवानों की हत्या की जा रही है, जिसका परिषद की ओर से पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इस मौके पर परिषद के विभाग संगठन मंत्री चैन सिंह, विपिन कंडारी, आयुष हटवाल, पंकज कुमार, शुभम रावत, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश

Advertisementspot_img

Also Read:

JNU में आधी रात को मचा बवाल: ABVP और लेफ्ट समर्थित छात्रों के बीच पथराव, कई छात्र हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली स्थित Jawaharlal Nehru University (JNU) में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच टकराव देखने को मिला।...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵