back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने वीकेंड का उठाया फायदा, चौथे दिन किया जबरदस्त कलेक्शन

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' लगातार सुर्खियों में छाई हुई है और जोरदार कलेक्शन कर रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई सनी देओल, वरुण धवन,दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2‘ लगातार अपना जलवा सिनेमाघरों में दिख रही है। इस फिल्म ने लॉन्ग वीकेंड का काफी ज्यादा फायदा उठाया है पति और 26 जनवरी को जोरदार कलेक्शन किया है तो चलिए अब इसके चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया था और तबसे हर दिन बंपर कमाई कर रही है और रिकॉर्ड बनाने में लगी है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ ने 23 जनवरी को रिलीज होने के बाद तीन दिनों के अंदर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, वहीं चौथे दिन चार बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दे दी।

फिल्म का कलेक्शन 

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने 26 जनवरी यानी रिपब्लिक डे पर 59 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन इसने पहले दिन की तुलना में 21.67% की बढ़त के साथ 36.5 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन इसने 49.32% की बढ़त दिखाई और 54.5 करोड़ कमाए और अब चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे दिन की तुलना में 8.26 % ग्रोथ के साथ 59 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद ‘बॉर्डर 2’ का देशभर में कुल कलेक्शन 177 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 212.2 करोड़ रुपये है।

फैंस को पसंद आई फिल्म

फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया काफी अलग-अलग प्रकार की आ रही है।फिल्म का ट्रेलर और गाने आने के बाद इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था, इसकी एक वजह 29 साल पहले आई ‘बॉर्डर’फिल्म थी, जिसके साथ लोग तुलना करने लगे। उस फिल्म के मुकाबले उन्हें ‘बॉर्डर 2’ कमजोर लग रही थी, लेकिन रिलीज हुई तो फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵