back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

द. अफ्रीका से जयपुर लौटने के बाद 4 लोग कोविड पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूने

जयपुर, दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले पाए जाने के बाद, दक्षिण अफ्रीका से जयपुर लौटा एक परिवार के चार सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। संक्रमित परिवार ने जयपुर में दस से अधिक रिश्तेदारों से मुलाकात की थी, उनमें से पांच पॉजिटिव पाये गये। इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है और इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की कि बच्चे को छोड़कर सभी को टीका लगाया गया है और इसलिए उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि परिवार 25 नवंबर को अफ्रीका से लौटा था और उसके बाद रिश्तेदारों से मिल रहा था। बुधवार को, आदर्श नगर में रहने वाले परिवार के एक व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आया, जिसके बाद अन्य की जांच की गई। विशेष रूप से, राजस्थान में कोविड के मामले दिवाली के बाद से बढ़ रहे हैं। दिवाली से पहले, रोजाना मामले 50 तक सीमित थे, लेकिन त्योहार के बाद, सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं और अब यह 213 हो गये हैं। गुरुवार को राज्य में 21 पॉजिटिव मामले सामने आए, जिसमें जयपुर में सबसे अधिक 114 मामले दर्ज किए गए। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

G20 में मोदी का विश्व संदेश, पुराने विकास मॉडल पर उठाए सवाल, ग्लोबल साउथ के लिए दिए 3 महा-प्रस्ताव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में वैश्विक विकास की दिशा बदलने...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵