back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहले बाहर पुलिस से झड़प, फिर अंदर CM योगी की सख्ती…. संगीत सोम से बोले, पीछे हटो, मंत्री को आगे आने दो

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ मेरठ दौरे पर थे। जब वो स्पार्ट्स यूनिवर्सिटी का निरीक्षण कर रहे थे, तब उनके साथ पूर्व बीजेपी विधायक संगीत सोम खड़े थे लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें पीछे कर दिया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दौरे पर थे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया। इसी दौरान एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

निरीक्षण के दौरान दिखा सख्त अंदाज

जब सीएम योगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के मॉडल का निरीक्षण कर रहे थे, तब उनके बगल में सरधना से पूर्व बीजेपी विधायक संगीत सोम खड़े थे। वहीं, हस्तिनापुर से विधायक और राज्य सरकार में जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक पीछे खड़े थे। मीडिया कैमरों की नजर इस पूरे दृश्य पर थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान इस ओर गया और उन्होंने संगीत सोम को इशारे से पीछे हटने को कहा। सीएम ने साफ शब्दों में कहा, “पीछे हटो, मंत्री को आने दो।” इसके बाद संगीत सोम पीछे हो गए और मंत्री दिनेश खटीक मुख्यमंत्री के पास आकर खड़े हो गए।

पुलिस से भी हुई थी झड़प

सीएम योगी के इस सख्त रवैये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे अनुशासन और पद की मर्यादा से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूजर्स इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसी कार्यक्रम में शामिल होने से कुछ देर पहले संगीत सोम की पुलिसकर्मियों से भी बहस हो गई थी। जब वह अपने काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे थे, तब सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे नाराज़ होकर उन्होंने पुलिसकर्मियों से तीखी बहस की और सत्ता का रौब दिखाते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में संगीत सोम पुलिसकर्मियों से कहते सुने जा रहे हैं कि आप बिना खुराक लिए मानोगे नहीं…इस बयान को लेकर भी काफी विवाद हो रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘चप्पल-जूता चलके जेल जाओगे…’ गढ़मुक्तेश्वर में विकास कार्यों पर प्रोजेक्ट मैनेजर पर भड़के BJP विधायक हरेंद्र तेवतिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों को लेकर बीजेपी विधायक हरेंद्र तेवतिया गुरुवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...