back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन फ्लैट खुला शेयर बाजार, Sensex 110 अंक चढ़ा, Nifty 25,316 के पार

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत संभली हुई रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही हरे निशान पर खुला।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 23 जनवरी को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत संभली हुई रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही हरे निशान पर खुले, हालांकि ओपनिंग के बाद बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 28 अंक की तेजी के साथ 82,335 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 50 करीब 55 अंक चढ़कर 25,344 के पास ओपन हुआ। सुबह करीब 9:28 बजे तक सेंसेक्स 116 अंक की मजबूती के साथ 82,424 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 42 अंक बढ़कर 25,332 के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।

टॉप गेनर और टॉप लूजर

बीएसई पर आज के शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, ट्रेंट और एशियन पेंट्स टॉप गेनर रहे। वहीं दूसरी ओर इंडिगो, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा और ये टॉप लूजर की सूची में शामिल रहे। गुरुवार, 22 जनवरी को शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 397 अंक चढ़कर 82,307 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 132 अंक की तेजी के साथ 25,289 के स्तर पर बंद हुआ। उस दिन बीएसई के 30 में से 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे।

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के नतीजे

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के तिमाही नतीजे मिले-जुले रहे। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 1.7 फीसदी घटकर 552 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि ऑपरेशनल इनकम में मजबूती देखने को मिली और यह 15 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 6,729 करोड़ रुपये पहुंच गई। इंडिगो एयरलाइन के लिए यह तिमाही मुनाफे के लिहाज से कमजोर रही। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 77.5 फीसदी गिरकर 550 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि ऑपरेशनल रेवेन्यू में 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। बंधन बैंक के तिमाही नतीजे भी निराशाजनक रहे। बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 28.5 फीसदी घटकर 1,445 करोड़ रुपये रह गया। इसके साथ ही नेट इंटरेस्ट इनकम में भी करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...