back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी ने प्रगति मैदान में नए ITPO कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन, कहा- यह भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में बुधवार को नए आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स 'भारत मंडपम' (Bharat Mandapam) का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस की भी बधाई दी।

PM Modi Inaugurates ITPO Complex: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिल्ली के प्रगति मैदान में बुधवार को नए आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स ‘भारत मंडपम’ (Bharat Mandapam) का उद्घाटन किया। इस दौरान समारोह में पीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह और अभिनेता आमिर खान सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रगति मैदान में पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) परिसर में उद्घाटन से पहले पूजा भी की। उन्होंने इस परिसर के निर्माण में शामिल मजदूरों के साथ बातचीत की और उन्हें सम्मानित भी किया। 

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने समारोह में अपने संबोधन में कहा कि भारत मंडपम के लिए पूरे देश को बधाई देता हूं। भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है। भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य का, भारत की नई उर्जा का आह्वान है। भारत मंडपम भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है। उन्होंने आगे कहा कि इसके निर्माण में लगे श्रमजीवियों को मैं धन्यवाद करता हूं। उनके प्रयासों और मेहनत से यह काम पूरा हो पाया। मैं यहां उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों का भी अभिनंदन करता हूं। इस दौरान पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस की भी बधाई दी।

2,700 करोड़ रुपये की लागत से हुआ विकसित

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सोमवार को बताया गया था कि प्रगति मैदान में इस परियोजना को लगभग 2,700 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। पीएमओ के अनुसार, लगभग 123 एकड़ भूभाग में तैयार यह परिसर देश के सबसे बड़े बैठक, सम्‍मेलन और प्रदर्शनी केन्‍द्र के रूप में विकसित किया गया है। बता दें कि सितंबर के महीने में जी20 नेताओं की बैठक की मेजबानी भी इसमें की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...