back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Rate Today: रिकॉर्ड उछाल के बाद सोना-चांदी में गिरावट, 22 जनवरी की कीमतें जानें

22 जनवरी को MCX पर 5 फरवरी गोल्ड फ्यूचर 1,50,170 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जबकि सिल्वर फ्यूचर 3,05,753 रुपये प्रति किलो पर आया।अमेरिकी टैरिफ -वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते कीमतों में दबाव दिखा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 के एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर वायदा गुरुवार को 1,51,557 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह कीमत 1,52,862 रुपये पर बंद हुई थी। बाजार की शुरुआती हलचल में ही सोने की कीमत में लगभग 2,700 रुपये की कमी दर्ज की गई।

MCX पर सुबह 10 बजे 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला सोना 1,50,170 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, शुरुआती कारोबार में यह 1,53,784 रुपये के हाई लेवल तक भी पहुंचा। वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। 5 मार्च 2026 के एक्सपायरी वाले सिल्वर फ्यूचर वायदा गुरुवार को 3,05,753 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 12,800 रुपये कम है। शुरुआती कारोबार में सिल्वर 3,25,602 रुपये तक पहुंचा।

आपके शहर में सोने का भाव

दिल्ली: 24 कैरेट – 1,54,460 रुपए | 22 कैरेट – 1,41,600 रुपए | 18 कैरेट – 1,15,880 रुपए

मुंबई: 24 कैरेट – 1,54,310 रुपए | 22 कैरेट – 1,41,450 रुपए | 18 कैरेट – 1,15,730 रुपए

चेन्नई: 24 कैरेट – 1,54,910 रुपए | 22 कैरेट – 1,42,000 रुपए | 18 कैरेट – 1,18,500 रुपए

कोलकाता: 24 कैरेट – 1,54,310 रुपए | 22 कैरेट – 1,41,450 रुपए | 18 कैरेट – 1,15,730 रुपए

अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,54,360 रुपए | 22 कैरेट – 1,41,500 रुपए | 18 कैरेट – 1,15,780 रुपए

लखनऊ: 24 कैरेट – 1,54,460 रुपए | 22 कैरेट – 1,41,600 रुपए | 18 कैरेट – 1,15,880 रुपए

पटना: 24 कैरेट – 1,54,360 रुपए | 22 कैरेट – 1,41,500 रुपए | 18 कैरेट – 1,15,780 रुपए

हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,54,310 रुपए | 22 कैरेट – 1,41,450 रुपए | 18 कैरेट – 1,15,730 रुपए

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के भाव?

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ बयान के बाद आज वैश्विक बाजार में धातुओं के रेट गिरावट के साथ खुले। सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेडिंग टैरिफ के संकेतों से प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा, निवेशकों के वित्तीय निर्णय और मांग-सप्लाई का असंतुलन भी इस गिरावट का कारण बना।

क्या करें निवेशक?

जो लोग आज सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, उन्हें अपने शहर के ताजा रेट को देखकर ही निवेश करना चाहिए। बाजार की लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति में जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है। निवेशक सावधानी से फैसले लें, ताकि आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

MCX फ्यूचर में कारोबार का हाल

गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। 5 फरवरी वाले गोल्ड वायदा ने 1,53,784 रुपये तक उच्च स्तर छुआ, जबकि सिल्वर ने शुरुआती कारोबार में 3,25,602 रुपये का हाई दर्ज किया। इसके बावजूद, दिनभर की ट्रेडिंग में दोनों धातुओं की कीमतें गिरावट की ओर रहीं, जिससे निवेशकों में हल्की घबराहट भी देखने को मिली।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵